Trending News

‘अधिकारी तो मुझसे भी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं’… बैठक में कंगना का चढ़ा पारा !

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बैठक के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब BJP सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों से MPLADS फंड के इस्तेमाल को लेकर सीधे सवाल कर दिए। ‘दिशा’ समिति की बैठक में कंगना अधिकारियों के जवाबों से इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने तल्ख लहजे में कहा- ‘मुझे ये बेकार के झूठे वादे मत सुनाओ।’ बैठक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या कहा कंगना रनौत ने?

कंगना रनौत ने बैठक के दौरान कहा कि उन्हें हर ‘दिशा’ समिति की बैठक में यही बातें सुनने को मिलती हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने MPLADS फंड के बारे में सवाल किया, तो अधिकारियों की ओर से कहा गया कि कोई दिक्कत नहीं है।

और करीब 90 प्रतिशत फंड खर्च हो चुका है। हालांकि, कंगना ने दावा किया कि वास्तविक खर्च के आंकड़े इन दावों से मेल नहीं खा रहे हैं।

क्यों हड़काया कंगना ने अधिकारियों को?

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विकास कार्यों में देरी और सांसद निधि के धीमे इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए जारी करीब 11 करोड़ रुपये की राशि में से बड़ी रकम अब भी खर्च नहीं हुई है। कागजों में काम पूरा दिखाने और जमीन पर काम नहीं होने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

जब अधिकारियों ने जमीन संबंधी दिक्कतों और NOC मिलने में देरी जैसी वजहें गिनाईं, तो कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि ‘अधिकारी तो मुझसे भी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं।’ उन्होंने लंबित विकास कार्यों की सूची तैयार करने, काम में तेजी लाने और लापरवाही करने वाली जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कंगना रनौत के तेवरों से साफ है कि वह मंडी में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और MPLADS फंड के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों से जवाब चाहती हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दी। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद लंबित परियोजनाओं की रफ्तार कितनी तेज होती है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

news desk

Recent Posts

5G नेटवर्क पर TRAI की 80% वाली शर्त से क्यों परेशान Jio-Airtel-Vi? कंपनियों ने कहा- महंगा पड़ेगा फैसला, जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली: भारत में 5G नेटवर्क को लेकर टेलीकॉम कंपनियों और नियामक के बीच नया…

1 hour ago

7900mAh बैटरी और लेदर डिजाइन… ₹20,999 में POCO M8x 5G खरीदना कितना सही? फीचर्स दमदार, लेकिन ये कमी कर सकती है परेशान

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत में अब कंपनियां…

1 hour ago

‘मस्जिद पहले बनी, कलेक्ट्रेट बाद में आया’, सहारनपुर एक्शन पर ओवैसी का बड़ा दावा; वक्फ से लेकर संवैधानिक अधिकार तक उठाए सवाल

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर शनिवार सुबह हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर एआईएमआईएम…

2 hours ago

गर्मियों में कद्दू के बीज खाना सही या गलत? रोजाना एक मुट्ठी से मिल सकते हैं ये 7 फायदे, एक्सपर्ट ने बताया खाने का सही तरीका

नई दिल्ली: कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी…

2 hours ago

सहारनपुर में तड़के मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन हाउस अरेस्ट; इमरान मसूद बोले- ‘संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं’

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह…

2 hours ago