30 नवंबर डेडलाइन! पेंशन, अकाउंट फ्रीज से बचने के उपाय
पेंशनर्स और बैंक अकाउंट होल्डर्स, ध्यान दें, अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पेंशन अटक जाए या आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए, तो 30 नवंबर 2025 से पहले कुछ ज़रूरी सरकारी काम निपटा लें. सरकारी नियमों के हिसाब से, ये डेडलाइन पार हुई, तो आपकी फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़ा ब्रेक लग सकता है.
अगर आप भी चाहते है की आपके फाइनेंशियल फ्लो में कोई रुकावट न आए, तो इसके लिए हर किसी को इन 3 कामों को ‘इमीडिएटली’ पूरा करने पर फोकस कर लेना चाहिए.
1.पेंशन लेने वालों के लिए: ‘आप ज़िंदा हैं’ इसका सबूत दें
30 नवंबर 2025 तक हर हाल में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दे.अगर आप ये प्रूफ नहीं देते हैं, तो सरकार मान लेगी कि आप नहीं हैं, और दिसंबर से आपकी पेंशन आनी बंद हो जाएगी.आप बैंक के चक्कर लगाए बिना, अपने मोबाइल फोन से ही फेस स्कैन करके इसे ऑनलाइन कर जमा कर सकते हैं.
2. बैंक अकाउंट वालों के लिए: अपनी पहचान पक्की करो (KYC)
KYC का मतलब है Know Your Customer. इसमें बैंक आपकी पहचान और पते के कागज़ात को फिर से चेक करता है. अगर आपका KYC अपडेट नहीं हुआ है, तो बैंक आपका अकाउंट ‘फ्रीज’ कर सकता है. यानी आप ATM से पैसा नहीं निकाल पाएंगे, न ही UPI या ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. और बहुत सारे बैंक (जैसे PNB) के लिए इसकी आखिरी तारीख भी 30 नवंबर के आसपास है. अगर आप चाहते है की आपके साथ ऐसा न हो तो जल्दी से अपनी बैंक ब्रांच जाए या ऑनलाइन बैंकिंग ऐप चेक करके देखे कि आपकी KYC पूरा है या नहीं.
3. सरकारी नौकरी वालों के लिए: पेंशन स्कीम
अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और NPS में पेंशन पाते हैं. NPS से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को OPS (पुरानी/बेहतर पेंशन) चुनने का मौका मिल सकता है. केंद्र सरकार के वे एम्प्लॉईज़ जो अभी NPS में हैं. अगर 30 नवंबर तक ऑप्शन नहीं चुनाते है तो आप सरकारी ‘एक्स्ट्रा बेनिफिट’ वाली पेंशन स्कीम गंवा देंगे.
लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…
बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…