अन्य

उत्तर भारत में कुदरत का ‘कोल्ड’ अटैक: घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी का हाई अलर्ट!

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। IMD ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में ठंड का ये सितम और बढ़ने वाला है। दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ी राज्यों तक, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

‘जीरो विजिबिलिटी’ और ट्रैफिक जाम
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय ‘बहुत घना कोहरा’ छाया रहता है। कई स्थानों पर विजिबिलिटी’ कम हो जाती है और परा भी गिर गई है, इस वजह से रेल, हवाई और सड़क यातायात काफी प्रभावित होते है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे वीक गलन वाली ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ‘कोल्ड डे’
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। जहां एक तरफ टूरिस्ट्स इस ‘विंटर वंडरलैंड’ के मजे ले रहे हैं और स्नोफॉल एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने लोकल लोगों के लिए ‘सर्वाइवल मोड’ ऑन कर दिया है।

अगले 5 दिन: क्या है IMD का प्रेडिक्शन?
IMD के ‘एक्सटेंडेड फोरकास्ट के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद कम है:
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह और रात के वक्त भारी कोहरा रहेगा। बिहार और झारखंड में भी ठंडी हवाओं और कोहरे का असर दिखने लगा है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने आम नागरिकों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

सड़क पर निकलते समय ‘सेफ्टी फर्स्ट’ का ध्यान रखें। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण फॉग लाइट्स ऑन रखें और स्पीड को कंट्रोल में रखें। याद रखें, कोहरे में आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। गलन वाली ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की कई परतें पहनें। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर रहने और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

7 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

8 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

8 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

9 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

9 hours ago