Trending News

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा

उत्तर भारत में ठंड फिलहाल लोगों की परीक्षा ले रही है। सर्द हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। उत्तर भारत मेंमें घने कोहरे और पूर्वी यूपी में कोहरे के बने रहने से सुबह के वक्त विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर सीधा असर पड़ा है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि कई इलाकों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया।

मंगलवार को भी सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन शाम होते ही शीतलहर और गलन का असर फिर तेज हो जाएगा।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। राजधानी का AQI सुबह सात बजे 685 तक पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक स्तर माना जा रहा है। इसकी मुख्य वजह हवा में PM2.5 कणों की अत्यधिक मात्रा है। हालात कई महीनों से इसी तरह बने हुए हैं और दिल्ली सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद वायु प्रदूषण पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद ही स्थिति में कुछ सुधार संभव है, जबकि IMD के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने लोगों से खुले में न सोने की अपील की है। वहीं, MCD ने जरूरतमंदों के लिए कई इलाकों में शेल्टर भी तैयार किए हैं।

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से कोहरा लगातार जमा हुआ है। फिलहाल प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील है कि ताजा अपडेट्स पर ध्यान दें।

news desk

Recent Posts

निफ्टी-सेंसेक्स की बची लाज! लेकिन मंडे मार्केट क्रैश में डूबा निवेशकों का 2.25 लाख करोड़

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा ड्रामा देखने को मिला।…

4 minutes ago

रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार : कमलेश पासवान

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन कल से मुकाबलों की शुरुआत गोरखपुर । मेजबान…

51 minutes ago

RTI के दायरे से पूरी तरह बाहर हुआ BCCI, CIC ने पलटा अपना ही 8 साल पुराना आर्डर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने अपनी प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता की कानूनी लड़ाई में…

1 hour ago

Netflix पर ‘Glory’ ने मचाया धमाल! ‘मुन्ना भैया’ का नया डार्क मोड और ऐसा सस्पेंस जो दिमाग हिला देगा

अगर आप भी 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसी कड़क, देसी और एकदम 'रॉ' क्राइम-थ्रिलर्स के…

1 hour ago

Bakrid 2026: बकरीद से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान- ‘यूपी में सड़क पर नमाज मंजूर नहीं, चौराहे पर तमाशा बर्दाश्त नहीं करेंगे’

Yogi Adityanath on Namaz: सड़कों पर धार्मिक आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख कहा-…

3 hours ago

ऑनलाइन रबड़ जैसे अंडे बेच रहा Blinkit! FSSAI ने लिया एक्शन, दिया लास्ट अल्टीमेटम

इंटरनेट और क्विक-कॉमर्स के इस दौर में जहाँ 10 मिनट में घर पर राशन पहुँच…

3 hours ago