भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पार्टी मुख्यालय में इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। यहां नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाला।
बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि नितिन नबीन के अनुभव से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी को राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है।
इसी रणनीति के तहत पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि संगठनात्मक स्तर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन नबीन को सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन…
लखनऊ । केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य…
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों में 12 लोगों…
असम कांग्रेस में सोमवार को हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब पार्टी के वरिष्ठ…
लखनऊ। लक्ष्मण सिंह क्लब ने बालक अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में ईडेन…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके बयान…