Latest News

निक्की भाटी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने खोले दहेजलोभियों के राज़!

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड में अब सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है. कासना थाना पुलिस ने निक्की की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ससुर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले निक्की के जेठ रोहित भाटी को भी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है, जिन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है. वहीं मृतका की सास और पति विपिन भाटी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है.

निक्की के पिता ने किया बड़ा खुलासा

वहीं निक्की के पिता भिखारी सिंह ने मीडिया में बड़ा खुलासा किया है. उन्होने बताया कि उनकी दोनों बेटियों कंचन और निक्की की शादी 2016 में क्रमशः रोहित भाटी और विपिन भाटी से हुई थी. शादी के समय ससुराल-पक्ष के लोगों ने दहेज में स्कॉर्पियो, बुलेट और गहने के साथ 36 लाख नकद की भी मांग की थी. वे बताते हैं कि उन्होनें परिवार की हैसियत से कहीं अधिक खर्च कर इस रिश्ता को बनाये रखा था, पर दामादों की लालच की कोई सीमा नहीं थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दोनों बेटियों को प्रताड़ित कर रहे थे, कभी मर्सिडीज की डिमांड करते तो कभी लाखों रुपये नकद देने का दबाव डालते. कई बार पंचायत भी बुलाई गई, पर इसका कोई नतीजा नहीं निकला. बेटी की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमें में है.

क्या था मामला ? 21 अगस्त को नोएडा के रूपवास गांव की रहने वाली 26 वर्षीय निक्की को ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था,  पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी.

news desk

Recent Posts

ओवल फेस शेप है तो सनग्लास चुनना आसान, बस इन ट्रेंडी फ्रेम्स से मिनटों में बदल जाएगा आपका लुक

धूप के मौसम में सनग्लास अब सिर्फ आंखों की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि…

19 minutes ago

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

11 hours ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

12 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

13 hours ago