न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी का उमर खालिद को पत्र,
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद को एक पत्र लिखकर उनके प्रति चिंता और समर्थन जताया है। ये पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में 1 जनवरी 2026 को जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की शपथ ली है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उमर खालिद के पिता कासिम रसूल इलियास अमेरिका दौरे पर थे। इसी दौरान खालिद परिवार और ममदानी के बीच संपर्क हुआ, जिसके बाद यह पत्र लिखा गया।
अपने पत्र में ममदानी ने लिखा, “प्रिय उमर, तुम्हारे वे शब्द मुझे अक्सर याद आते हैं, जिनमें तुमने कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देने की बात कही थी। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर अच्छा लगा। हम सभी तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं।”
यह पहला मौका नहीं है जब जोहरान ममदानी ने उमर खालिद के समर्थन में सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी हो। इससे पहले वर्ष 2023 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उमर खालिद की जेल से लिखी चिट्ठी को मंच से पढ़ा था और उन्हें नफरत और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताया था।
गौरतलब है कि उमर खालिद वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। खालिद पर आपराधिक साजिश, दंगा, गैर-कानूनी सभा समेत गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।
हाल ही में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें 16 से 29 दिसंबर तक 14 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। उनकी बहन की शादी 27 दिसंबर को हुई थी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…
नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…
नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…
कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…
आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…