Trending News

केतन अग्रवाल मर्डर में नया ट्विस्ट, चेतन-सिया के बाद तीसरे आरोपी की एंट्री! कॉल रिकॉर्ड और डिलीट चैट ने खोला राज, कौन है रितेश हिंगे?

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस ने अब इस केस में तीसरे आरोपी रितेश हिंगे को गिरफ्तार किया है। रितेश को मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रितेश को कथित तौर पर हत्या की साजिश की पहले से जानकारी थी और वारदात के बाद भी चेतन उसके संपर्क में रहा।

पुलिस ने चेतन के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो जांच की दिशा रितेश तक पहुंची। स्थानीय अदालत ने उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में रितेश की वास्तविक भूमिका क्या थी।

18 जून को लोहागढ़ जाने से किया था इनकार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चेतन चौधरी और उसकी गर्लफ्रेंड सिया गोयल ने रितेश के साथ कथित तौर पर हत्या की योजना को लेकर विस्तार से बातचीत की थी। दोनों ने रितेश को 18 जून को अपने साथ लोहागढ़ चलने के लिए कई बार कहा था, लेकिन उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया।

इसके बावजूद जांच एजेंसियों को शक है कि रितेश को वारदात से जुड़ी अहम जानकारी पहले से थी। पुलिस अब यह पता कर रही है कि उसे साजिश के बारे में कितना पता था और उसने इसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी।

डिलीट WhatsApp चैट से मिला अहम सुराग

डिजिटल फोरेंसिक जांच के दौरान चेतन और रितेश के बीच डिलीट की गई WhatsApp चैट रिकवर की गई है। पुलिस के मुताबिक, इन चैट से संकेत मिला कि 18 जून को केतन की हत्या के बाद भी चेतन और रितेश संपर्क में थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन और रितेश की वारदात के बाद मुलाकात होने की संभावना है। दूसरी तरफ सिया गोयल भी रितेश के संपर्क में बनी हुई थी। अब पुलिस इन डिजिटल सबूतों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

कौन है रितेश हिंगे?

रितेश हिंगे महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुणे के बालेवाड़ी इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

जांच के अनुसार, रितेश मई के आखिरी सप्ताह से ही चेतन चौधरी के लगातार संपर्क में था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती थी और हत्या की साजिश में उसका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान था या नहीं।

क्या केतन की हत्या सिर्फ दो लोगों की साजिश थी?

तीसरी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश का दायरा कितना बड़ा था। रितेश के बारे में पुलिस को मिली डिजिटल जानकारी ने जांच को एक नया मोड़ दिया है।

हालांकि, रितेश की भूमिका को लेकर जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

कैसे सामने आया था केतन हत्याकांड?

18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की पहाड़ी से गिरने के बाद संदिग्ध मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कथित हत्या की साजिश का पता चला।

पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने केतन को ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ बुलाया और कथित तौर पर पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया।

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी और नवंबर में उनकी शादी तय थी। पुलिस पहले ही सिया और चेतन को गिरफ्तार कर चुकी है और दोनों फिलहाल जेल में हैं। अब रितेश की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरी साजिश में उसकी भूमिका आखिर कितनी गहरी थी।

vineet verma

Recent Posts

Reliance Jio Platforms IPO: खुलते ही मची लूट, 1 घंटे में 83% सब्सक्राइब; QIB ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…

40 minutes ago

IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वाड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज…

1 hour ago

Tiger Shroff Firing Case: एक फोन कॉल से खुला राज, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीन आरोपी

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच के…

1 hour ago

India-US Trade Deal: कुछ ही हफ्तों में हो सकता है ऐतिहासिक समझौता, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘समझौता बेहद करीब’

एक साल से अधिक समय से चल रही खींचतान, बैठकों का लंबा दौर और दुनिया…

2 hours ago