Netflix तिमाही रिपोर्ट टैक्स शॉक
दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म Netflix के शेयर बुधवार को Wall Street पर 7% से अधिक गिर गए. यह गिरावट कंपनी के क्वार्टरली नतीजों के बाद सामने आई, जिसने निवेशकों को निराश किया और लंबे समय से चल रहे Netflix के ऊंचे मूल्यांकन (Lofty Valuation) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.इस चीज़ को लेके कंपनी ने क़िस्मत को दोष दिया है, जबकि निवेशकों ने ट्रांसपेरेंसी की कमी और विकास की धीमी गति को निशाने पर लिया है.
$619 मिलियन का ‘ब्राज़ीलियन शॉक’
Netflix ने अपनी तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की कमाई के टारगेट को पूरा नहीं कर पाया. इसका मुख्य कारण रहा ब्राज़ीलियाई टैक्स अधिकारियों के साथ एक पुराने विवाद से जुड़ा $619 मिलियन (लगभग ₹5100 करोड़) का अचानक शुल्क. कंपनी ने $5.87 रेशियो शेयर का मुनाफा दर्ज किया, जबकि विश्लेषकों का अनुमान रेशियो $6.97 शेयर का था. इस वैल्यूएशन के कारण कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 31.5% के लक्ष्य से गिरकर 28% पर आ गया. Netflix मैनेजमेंट ने क्लियर किया कि ये एक वन-टाइम खर्च था और इसके बिना उनका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहता. लेकिन Wall Street के लिए, यह बहाना काफी नहीं था.
इन्वेस्टर्स को थी बड़ी उम्मीद लेकिन मिली निराशा
इन्वेस्टर्स के निराशा का कारण केवल टैक्स बिल ही नहीं हैं. ये चिंता Netflix के स्टॉक के अत्यधिक ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी है. बता दें कि कंपनी ने अब सब्सक्राइबर संख्या बताना बंद कर दिया है, जिससे विश्लेषकों के लिए उसके वित्तीय स्वास्थ्य का आकलन करना मुस्किल हो गया है. इन्वेस्टर्स अब सिर्फ “ग्रोथ स्टोरी” पर नहीं, बल्कि ठोस डाटा और स्थिर मार्जिन की मांग कर रहे हैं.
इन्वेस्टर्स ने बताया की भले ही Netflix का रेवेन्यू पिछले साल से 17% बढ़कर $11.5 बिलियन पर पहुंच गया है. पर विश्लेषकों का मानना है कि ब्राज़ील का टैक्स हिट सिर्फ एक ट्रिगर था. असली चिंता यह है कि तेज़ कंटेंट उत्पादन और वैश्विक विस्तार के कारण कंपनी के मार्जिन पर लंबे समय तक दबाव बना रह सकता है.
Netflix अभी भी स्ट्रीमिंग बाजार में सुप्रीम है, लेकिन अब वह उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहाँ “सिर्फ अच्छा प्रदर्शन” पर्याप्त नहीं है. निवेशकों को अब अपने निवेश को सही ठहराने के लिए हर तिमाही में फ़्लॉलेस एक्ज़िक्यूशन(Flawless Execution) चाहिए. $619 मिलियन के झटके ने बता दिया है कि दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग किंग के लिए भी, अब राह आसान नहीं है.
पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…
दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…
30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…
नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर…
मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा…