Entertainment

न साई पल्लवी, न रणबीर-यश…! ‘रामायण’ के इस किरदार की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा,  मांडवी बन लूटी लाइमलाइट

बॉलीवुड में इस वक्त अगर किसी फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है डायरेक्टर नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’। 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट और रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसी स्टार-स्टडेड कास्ट की वजह से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन इस भव्य प्रोजेक्ट के बीच एक ऐसा नाम भी है, जिसने सोशल मीडिया का परा सातवें आसमान पर कर दिया है और वो नाम  है “रिया कपूर”, फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के छोटे भाई भरत की पत्नी मांडवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रिया कपूर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

कौन हैं रिया कपूर?

रिया कपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग और कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। रिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से की थी, जो यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी थी। इसके बाद उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया और कई ब्रांड्स के साथ जुड़ीं।

टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिया कपूर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्हें ‘राधाकृष्ण’, ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शोज में देखा गया है। इसके अलावा वह ‘मिस्टरियस’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

‘रामायण’ में दिखेगी स्टार-स्टडेड सिस्टर्स की कहानी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ सिर्फ भगवान राम और माता सीता की कहानी तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म में हर किरदार को बेहद गहराई और भव्यता के साथ पेश किया जा रहा है।

फिल्म में माता सीता (साई पल्लवी) और उनकी बहनों के रिश्ते को भी खास महत्व दिया गया है। रिया कपूर जहां मांडवी के किरदार में नजर आएंगी, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया बलानी उर्मिला और सुरभि दास श्रुतकीर्ति के रोल में इस महाकाव्य का हिस्सा होंगी। फिल्म में इन किरदारों के जरिए बहनों के प्यार, रिश्तों और भावनाओं को भी बड़े पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की जाएगी।

सोशल मीडिया पर क्यों बढ़ रहा है रिया कपूर का बज?

जब से ‘रामायण’ के ट्रेलर और इसके विजुअल्स सामने आए हैं, तब से फैंस फिल्म के हर छोटे-बड़े पहलू को लेकर चर्चा कर रहे हैं। रिया कपूर के लुक, कॉस्ट्यूम और उनके किरदार की सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

खासकर नई जनरेशन Gen-Z ऑडियंस के बीच इस पीरियड ड्रामा को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की भव्यता, स्टार कास्ट और पौराणिक कहानी के साथ अब रिया कपूर का किरदार भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

‘रामायण’ के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के हर किरदार को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है और रिया कपूर का नाम इस चर्चा में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

6 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

7 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

7 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

7 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

8 hours ago