Trending News

ना आईआईटी, न कोई बड़ी डिग्री! AI के दम पर 19 साल का भारतीय युवा हर महीने कमा रहा 1 करोड़ रुपए

आज जहाँ दुनिया AI टूल्स को समझने में ही सिर खपा रही है, वहीं एक 19 साल के लड़के ने पूरा गेम ही पलट दिया है। आयुष सिंह नाम के इस लड़के ने बिना किसी IIT, NIT या किसी बड़ी डिग्री के, अपने AI बिजनेस से हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये कमाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

आयुष की सक्सेस स्टोरी इस बात का पक्का सबूत है कि अगर आपके पास इंटरनेट और कुछ कर गुजरने का जुनून है, तो कामयाबी की कोई लिमिट नहीं। जहाँ आज का यूथ जॉब्स और बड़े पैकेजेस के पीछे भाग रहा है, वहीं आयुष ने अपनी टेक स्किल्स से अपना खुद का डिजिटल एम्पायर खड़ा कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस समय आयुष सबसे बड़ा ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी ‘असली कोडिंग’

आयुष को ये सक्सेस रातों-रात नहीं मिली है। जब कोविड लॉकडाउन में ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन गेमिंग और वेब सीरीज में टाइम पास कर रहे थे, तब 13 साल की उम्र में आयुष ने मशीन लर्निंग और AI के कॉन्सेप्ट्स सीखना शुरू कर दिया था। उसने इंटरनेट पर मौजूद फ्री रिसोर्सेज से वो कोडिंग सीखी, जिसके लिए लोग महंगे कॉलेजों में लाखों की फीस भरते हैं।

‘Topmate’ पर कोर्सेज की भारी डिमांड

आयुष ने अपनी इस नॉलेज को सिर्फ खुद तक नहीं रखा। उसने ‘Topmate’ प्लेटफॉर्म के जरिए AI और मशीन लर्निंग के स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और कोर्सेज लॉन्च किए। आज देश-विदेश से हजारों स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स उसके कोर्सेज खरीद रहे हैं। यही उसकी इस करोड़ों की कमाई का मेन सोर्स है।

टैलेंट या बस एक स्कैम?


अनुष्का सिंह नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर आयुष की कमाई का स्क्रीनशॉट क्या शेयर किया, इंटरनेट पर मानों बहस छिड़ गई। लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं, बिना किसी बड़े कॉलेज टैग के इतना बड़ा बिजनेस मॉडल बनाना सुपर इंस्पायरिंग है। आज के मॉडर्न टाइम में डिग्री नहीं, सिर्फ स्किल्स मैटर करती हैं। ये सिर्फ एक टेम्परेरी हाइप है। कुछ यूजर्स का दावा है कि इन कोर्सेज में कोई ओरिजिनल बात नहीं है, सब कुछ AI टूल्स से ही जनरेट करके बेचा जा रहा है।”

क्या है फ्यूचर?


आयुष सिंह की इस वायरल स्टोरी ने ‘डिग्री vs स्किल्स’ की पुरानी डिबेट को फिर से हवा दे दी है। क्या अब महंगे कॉलेज टैग्स की जरूरत खत्म हो रही है? आयुष का सक्सेस मॉडल ये साबित करता है कि अगर आपके पास किसी खास फील्ड जैसे AI की रियल स्किल है और आपको उसे प्रेजेंट करना आता है, तो इंटरनेट आपके लिए एक ग्लोबल मार्केट है।

news desk

Recent Posts

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…

3 hours ago

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…

3 hours ago

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार के विधायक का लखनऊ PGI में निधन

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है।…

3 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! आरोपों से संसद तक कैसे पहुंचेगा मामला, समझें पूरा संवैधानिक रास्ता

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच विपक्ष ने उन्हें…

4 hours ago

ट्रंप को जिनपिंग का चीन आने का न्योता, जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति बोले ‘जरूर आएंगे’; आखिर क्या है इस करीबी की वजह?

वॉशिंगटन: अमेरिका दौरे से लौटते वक्त चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 hours ago