सियासी

‘NDA के पास सिर्फ लालू परिवार का मुद्दा’, मीसा भारती का बड़ा हमला; बोलीं- महंगाई, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार पूरी तरह खामोश

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास चुनाव में उठाने के लिए सिर्फ एक ही मुद्दा बचा है और वह है लालू प्रसाद यादव तथा उनका परिवार। उनका कहना है कि बिहार के असली मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

मीसा भारती ने कहा कि उन्होंने हमेशा बिहार के विकास, बेरोजगारी, पलायन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की बात कही है। उनके अनुसार राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पलायन रोकने और कानून-व्यवस्था सुधारने की जरूरत है, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान केवल लालू परिवार पर केंद्रित है।

प्रशांत किशोर को बताया भाजपा की ‘बी टीम’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लिए प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर को सभी लोग जानते हैं और उनकी पार्टी उन्हें भाजपा की ‘बी टीम’ के तौर पर देखती है।

राजद प्रत्याशी पर जताया भरोसा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को लेकर भी मीसा भारती ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता पार्टी की प्रत्याशी थीं और उन्होंने अच्छा चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहीं। इसी वजह से पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार जनता उनका पूरा समर्थन करेगी।

‘डबल इंजन सरकार ने बिहार को कुछ नहीं दिया’

एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए मीसा भारती ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उद्योग लगाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे पलायन की समस्या लगातार बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे आज बिहार के सबसे बड़े सवाल हैं, लेकिन सरकार इन विषयों पर चर्चा करने के बजाय दूसरे मुद्दों को चुनावी एजेंडा बना रही है।

30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। यह सीट भाजपा विधायक नितिन नवीन के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और बाद में राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद खाली हुई थी।

बांकीपुर सीट पर वर्ष 1995 से लगातार भाजपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव तक इस सीट का नाम पटना वेस्ट था। इससे पहले वर्ष 1977 में जनता पार्टी के ठाकुर प्रसाद यहां से विधायक चुने गए थे।

vineet verma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर बड़ा सियासी हंगामा: सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी , राहुल-प्रियंका समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रामक रुख जारी है। आज…

4 hours ago

दिल्ली में सियासी संग्राम: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘100 FIR भी मेरे लिए मेडल जैसी!

चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…

4 hours ago

बिना नेटवर्क के भी होगी बात! कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, जानिए खासियतें

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए Infinix ने अपना नया मॉडल भारत में…

5 hours ago

यूपी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका! बागी हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

क्या उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे मजबूत किले में बड़ी दरार…

6 hours ago

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले; अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी बदला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन…

7 hours ago

द रिबेल किड (अपूर्वा मखीजा) का वायरल किसिंग वीडियो पर बड़ा खुलासा:-‘लंदन एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर रोने लगी थी’

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की चर्चित इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (द रिबेल किड) और उनके बॉयफ्रेंड…

7 hours ago