Trending News

पत्नी को लेने ससुराल गया पति, अगले दिन सड़क किनारे मिला शव—प्यार में अंधी पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

कर्नाटक के मैसूर में रिश्तों को तार- तार करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ मिलकर यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी का प्रेमी संग अवैध संबंध इस कदर खुमार चढ़ा कि दोनों ने मिलकर पति को ही निपटाने की साजिश रच डाली। इस घटना ने सिर्फ पति पत्नी के रिश्तों को कलंकित ही नहीं बल्कि समाज में बढ़ती संवदेनहीनता को भी एक बार फिर उजागर कर के रख दिया है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह मामला मैसूर के सरगुरु तालुक के कुर्नेगल गांव का है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बताते चलें कि 26 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड की वजह महज इतनी थी कि वह दोनों के अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी और भय व्याप्त है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे लिखी गई हत्या की पठकथा

जानकारी के अनुसार ज्वरप्पा नामक युवक की शादी कुछ साल पहले अमृता से हुई। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए लेकिन कुछ समय बाद ही अमृता का माविनाहल्ली गांव के सिद्धेश के साथ अवैध संबंध बन गया। इस अवैध रिश्ते में वक्त दर वक्त इतनी गहराई चढ़ती गई कि दोनों ने ज्वरप्पा को दुनिया से भेजने की योजना बना डाली। 16 अप्रैल को जब ज्वरप्पा अपनी पत्नी से मिलने उसके मायके गया तो वह फिर कभी वापस नहीं लौटा। ज्वरप्पा का अगले दिन शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया।
शव मिलने के बाद ज्वरप्पा के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध मालूम हुआ। हालांकि जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने लगे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अमृता और उसके प्रेमी ने इस हत्या की मिलकर साजिश रची थी जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था, हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इस हद तक बढ़ जाएगा।

news desk

Recent Posts

विदुर नीति: सबसे ज्यादा खतरा बाहर वालों से नहीं, अपनों की इन 3 आदतों से होता है! भरोसा करने से पहले पहचान लें ये संकेत

नई दिल्ली: जिंदगी में सबसे ज्यादा भरोसा अक्सर हम अपने परिवार और करीबियों पर करते…

34 minutes ago

गले में सूजन, हर वक्त थकान और सुस्ती को न करें नजरअंदाज! आयोडीन की कमी बिगाड़ सकती है थायरॉयड, AIIMS ने इन लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली: शरीर में आयोडीन की कमी को अक्सर लोग मामूली पोषण संबंधी समस्या समझकर…

48 minutes ago

सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें घर में बढ़ा सकती हैं नकारात्मकता! बिना तोड़-फोड़ के ऐसे सुधारें वास्तु दोष

नई दिल्ली: घर बनवाते समय अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बची जगह का इस्तेमाल सामान…

1 hour ago