खेल

रामगढ़ताल को सांसद रवि किशन की बड़ी सौगात, दो कैटेमेरान नावों से रोइंग को नई उड़ान

  • रामगढ़ताल को सांसद रवि किशन की बड़ी सौगात, दो कैटेमेरान नावों से रोइंग को नई उड़ान
  • -अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग
  • -सुलेखा-नीलू और संजू-अनुष्का ने कांस्य जीतकर बढ़ाया गोरखपुर क्वींस का मान
  • -सब जूनियर में हैदराबाद क्वींस, जूनियर में भोपाल, ओपन में कटक रोइंग क्लब ने जीती ट्रॉफी
  • -लाइटवेट डबल स्कल में सुलेखा-नीलू और लाइटवेट पेयर्स में संजू-अनुष्का की जोड़ियां तीसरे स्थान पर रही

गोरखपुर,। गोरखपुर क्वींस की बेटियों ने ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो कांस्य पदक जीते। इसी के साथ हैदराबाद क्वींस सब जूनियर, भोपाल जूनियर व कटक रोइंग क्लब महिला ओपन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ विजेता बनीं।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई)  के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश  खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित लीग में शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।

लीग में हैदराबाद क्वींस  ने सब जूनियर अंडर-15 आयु वर्ग में 61 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। वहीं ओपन वर्ग में कटक रोइंग क्लब 56 अंकों के साथ चैंपियन बनीं। दूसरी ओर जूनियर अंडर-19 में भोपाल की टीम 58 अंकों के साथ विजेता रही।

गोरखपुर क्वींस की सुलेखा मुर्मू व नीलू कुमारी की जोड़ी ने महिला लाइटवेट डबल स्कल में 03:57.8 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में कटक रोइंग क्लब की पवित्रा व दीक्षा 03:52.0 के समय के साथ स्वर्ण व हैदराबाद क्वींस की दीक्षा कुशवाहा व बी मनुषा 03:52.3 के समय के साथ रजत पदक की हकदार बनीं।

गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने महिला लाइटवेट पेयर्स में 04:03.0 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 03:56.1  के समय के साथ  पहले व अंडमान अचीवर्स की  स्नेहा टोप्पो व पी अजगामल 04:01.2 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोरखपुर के सांसद माननीय रवि किशन ने विभिन्न वर्गो के विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर और खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने पहले आठ स्थान पर रही टीमों को नगद पुरस्कार राशि मिलने के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार अखिल भारतीय अस्मिता रोइंग लीग का सफल आयोजन किया जिसके लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है। उन्होंने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के अनुरोध पर गोरखपुर के रामगढ़ताल में अंतरराष्ट्रीय नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता हेतु दो अदद कैटेमेरान नाव देने की घोषणा की। इन नावों के मिलने से रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय रोइंग के पटल पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

आज समारोह में  मौजूद रहे उत्तर प्रदेश खेल विभाग के पर्यवेक्षक क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर (गोरखपुर मंडल) ने भी पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने किया जबकि आयोजन सचिव राजेश यादव ने आभार जताया।

वहीं आरएफआई के  अध्यक्ष  बालाजी मरपाड़ा ने पहली बार रोइंग में 26,32,500 की प्राइजमनी शीर्ष आठ खिलाड़ियों को दिए जाने पर खुशी जताते हुए पदक विजेताओं को बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर आरएफआई फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, समाजसेवी शुभम बथवाल, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जायसवाल व सचिव राणा राहुल सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

सब जूनियर कॉक्सलेस फोर्स में बंगाल की सुहीता मोंडल, डी चौधरी, ट्रीना सामंता व चंद्रिमा की टीम ने 04:05.7 के समय के साथ स्वर्ण जीता। हैदराबाद क्वींस की निथ्या मामिदी, उमा माहेश्वरी, निहारिका व थारुणी रामावत को 04:23.6 के समय के साथ रजत एवं जिंद सिटी हरियाणा की काजल, स्वाति चहल, अंतिम व साक्षी को 04:32.5 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सब जूनियर डबल स्कल में जिंद सिटी हरियाणा की रिया व महकप्रीत कौर ने 03:59.7 के समय के साथ स्वर्ण, डेक्कन क्वींस की प्रिया पंवार, बानी रीन ने 04:01.6 के समय के साथ रजत एवं हैदराबाद क्वींस की चिप्पा धात्री व अरुपुला ने 04:03.6 के समय के साथ कांस्य जीता।

सब जूनियर सिंगल स्कल में स्टील ओर्स की श्रेया कुमारी ने 04:44.2 के समय के साथ स्वर्ण, चंडीगढ़ रोइंग की यांशू ने 04:51.5 के समय के साथ रजत एवं कोचीन क्वींस की बेलगा मारिया सिबी ने 04:56.9 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

सब जूनियर पेयर्स में हैदराबाद क्वींस की देवेंद्रन अशरपल्ली व लावण्या कवाली ने 04:24.6 के समय के साथ स्वर्ण, डेक्कन क्वींस की सताक्षी चोगुले व निहारिका ठाकरे ने 04:43.8 के समय के साथ रजत एवं स्टील ओर्स की गौरी कुमारी साहू व कोमल कुमारी ने 05:07.8 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर पेयर्स में भोपाल की स्नेहा कलमे व जिज्ञासा रैगर ने 03:51.7 के समय के साथ स्वर्ण, जिंद सिटी हरियाणा की कुमकुम व तमन्ना ने 04:01.3 के समय के साथ रजत एवं त्रावणकोर क्वींस की अनुष्का व अस्वथी कृष्णन ने 04:05.7 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर डबल स्कल में हैदराबाद क्वींस की एल.रोशीबीना देवी व स्वेविया हैशनाम ने 03:52.3 के समय के साथ स्वर्ण, भोपाल की प्रियंका व वंशिका साहू ने 03:53.5 के समय के साथ रजत एवं कटक रोइंग क्लब की प्रभजोत कौर सरन व सिमरन कौर ने 04:05.3 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर सिंगल स्कल में भोपाल की संतोष यादव ने 03:58.8 के समय के साथ स्वर्ण, कटक रोइंग क्लब की नेहा ने 04:04.9 के समय के साथ रजत एवं जिंद सिटी हरियाणा की मन्नत ने 04:19.1 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कोचीन क्वींस की अनालिया विल्सन, विनोज लाया, वैद्या बी व विनेश हरिप्रिया की चौकड़ी ने 03:37.4 के समय के साथ स्वर्ण जीता। कटक रोइंग क्लब की शिवानी, खुशप्रीत, प्रतिज्ञा व रितुरानी की टीम को 03:47.0 के समय के साथ रजत एवं बंगाल की रितसिका दास, इशानी जालान, प्रोसारी बनर्जी व सुनन्या ज्ञायेन की टीम को 03:52.6 क समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला डबल स्कल में कटक रोइंग क्लब की पलक बर्षारानी शेट्टी ने 04:03.1 के समय के साथ स्वर्ण, चेन्नई ओरफोर्स की डी मधुमिता व आर. भगवती ने 04:06.0 के समय के साथ रजत एवं भोपाल की शिवानी उके व एंगली कोल ने 04:10.3 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला पेयर्स में हैदराबाद क्वींस की संगीता व नैना ने 03:55.1 के समय के साथ स्वर्ण, कटक रोइंग क्लब की सोनालिका दास व रितु कौडी ने 03:55.9 के समय के साथ रजत एवं चेन्नई ओरफोर्स की एस तमिल सेल्वी व रोस मास्टिका मेरिल ने 04:02.7 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

news desk

Recent Posts

सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में मचा हड़कंप! राज ठाकरे के 18 करोड़ की चोरी के दावे के बाद एक्शन में सरकार, 5 साल का होगा ऑडिट

मुंबई के विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में कथित दान घोटाले को लेकर महाराष्ट्र…

22 minutes ago

Trump Warns Iran: “या तो होर्मुज खोलो, नहीं तो करेंगे अब तक का सबसे जोरदार हमला!” ट्रम्प ने ईरान को दी सीधी धमकी

मिडिल ईस्ट में मचे भारी घमासान और तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

32 minutes ago

Gold Price Crash Alert: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 37% तक सस्ता होगा गोल्ड? World Gold Council की बड़ी चेतावनी

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादी-ब्याह का…

46 minutes ago

बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! SC का कड़ा रुख, कैमरों से कटेंगे ऑटोमैटिक चालान

अगर आपकी बाइक, कार या किसी भी वाहन का इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) खत्म हो चुका…

1 hour ago

SpaceX Moon Crash: अंतरिक्ष में होने वाली है भीषण टक्कर! चांद से टकराएगा SpaceX का 4 टन वजनी रॉकेट, 8000 km/h से भी तेज होगी रफ्तार

अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों में एक अजीबोगरीब और दुर्लभ घटना घटने जा रही है। दुनिया…

1 hour ago

तृषा विवाद में रिहाई के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन- ‘पुलिस ने मेरे साथ आतंकी जैसा बर्ताव किया, 400 KM सड़क से ले गए’

तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) की मंगलवार को हुई…

1 hour ago