Trending News

“गोरखपुर रैली में मंत्री संजय निषाद रोते हुए Viral, 2027 चुनाव में सियासी भविष्य पर उठीं नई अटकलें”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) से लेकर अन्य बड़ी पार्टियाँ भी सक्रिय हो चुकी हैं। जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का दौर जारी है।

लखनऊ। गोरखपुर रैली में मंत्री संजय निषाद का फूट-फूटकर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग सवाल कर रहे थे कि क्या संजय निषाद विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में लौट सकते हैं।

इस सवाल पर संजय निषाद ने स्पष्ट किया कि “समाजवादी पार्टी ने मेरे लिए दरवाजा बंद कर दिया था, इसलिए हम भाजपा (BJP) के साथ हैं। मेरा पाला बदलने का कोई इरादा नहीं है।” उन्होंने कहा कि उनके लिए आरक्षण का मुद्दा सबसे अहम है और BJP ने उनके समुदाय के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं।

संजय निषाद ने रैली में कहा, “हमारा मकसद निषाद समाज को मुख्यधारा में लाना है। आरक्षण और विकास के मुद्दों पर हमारी पार्टी हमेशा सक्रिय रहेगी। BJP को हमारी मेहनत और समर्थन का एहसास होना चाहिए।”

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समाज का हक इन्हीं दलों ने छीना है। लेकिन वर्तमान में उनका पूरा जोर BJP के साथ जुड़कर विकास और आरक्षण के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संजय निषाद ने स्पष्ट कर दिया है कि वे फिलहाल कहीं नहीं जा रहे। हालांकि चुनावी माहौल में आने वाले समय में उनके फैसले महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

इसी बीच निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने गोरखपुर में रैली आयोजित कर भाजपा की धड़कन बढ़ा दी है। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्या हुआ कि सत्ता पक्ष भी सोच में पड़ गया।

दरअसल, रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में मंत्री संजय निषाद रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार फिर गर्म हो गया है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

11 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

12 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

12 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

15 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

17 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

17 hours ago