Latest News

मौसम विभाग का हाई अलर्ट: 7 चक्रवाती सिस्टम एक साथ एक्टिव, 16 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश; 2 इलाकों के लिए रेड वॉर्निंग जारी

नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 18 जुलाई के लिए देश के बड़े हिस्से में भारी से अत्यंत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वायुमंडल में सात बड़े चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ सक्रिय हैं, जिनके संयुक्त प्रभाव से 16 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं दो क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की रेड वॉर्निंग भी जारी की गई है।

एक साथ सक्रिय हुए 7 बड़े मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है और अगले 24 घंटे में इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, करनाल, बरेली, लखनऊ, पटना, उत्तरी झारखंड और पश्चिमी गांगेय पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तरी हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, मन्नार की खाड़ी और उत्तरी केरल के ऊपर भी अलग-अलग ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। वहीं उत्तरी लक्षद्वीप क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है।

इन दो क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड वॉर्निंग जारी की है। इन इलाकों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां बनने की चेतावनी भी दी गई है।

चार राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ स्थानीय स्तर पर मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है।

बिहार, यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, केरल, माहे, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

तेज आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी

तेलंगाना में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश नहीं, उमस करेगी परेशान

जहां देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में आज भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है और दिनभर उमस भरा मौसम बना रहेगा।

vineet verma

Recent Posts

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

2 minutes ago

OTT Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे करें मनोरंजन! 16 से 22 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 5 सीरीज, जानें कहां देखें

नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…

11 minutes ago

पेट दर्द, गैस और अपच से परेशान हैं? नारियल पानी पीने से मिल सकती है राहत, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

17 minutes ago

दुर्गा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और ज्वारे का क्या करें? जानें सही विधि, इन गलतियों से बचना जरूरी

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…

21 minutes ago

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…

37 minutes ago

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…

38 minutes ago