Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मीडिया प्रीमियर लीग : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जीत में चमके मयूर शुक्ला, एलएसजेए भी जीता
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > मीडिया प्रीमियर लीग : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जीत में चमके मयूर शुक्ला, एलएसजेए भी जीता
खेल

मीडिया प्रीमियर लीग : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जीत में चमके मयूर शुक्ला, एलएसजेए भी जीता

news desk
Last updated: December 14, 2025 2:11 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। कप्तान मयूर शुक्ला (4 विकेट, 49 रन) के शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल) 2025 के उद्घाटन मैच में हिंदुस्तान टाइम्स को 6 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में आयोजित लीग में दूसरे मैच में एलएसजेए एकादश ने मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 75 रन से शिकस्त दी।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शुरू हुई लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत एलएसएजेए के सचिव एसएम अरशद ने किया।

पहले मैच में पिछली विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने हिंदुस्तान टाइम्स को 6 विकेट से पराजित किया। हिंदुस्तान टाइम्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 123 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अंशुल कुमार ने सर्वाधिक 37 रन बनाए जबकि जुहैब और दीपक गुप्ता ने 18-18 रन जोड़े। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश से कप्तान मयूर शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

जवाब में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम ने 26 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। ऐसे समय में सलामी बल्लेबाज मयूर शुक्ला ने 48 गेंदों पर 1 गेंदों पर 1 छक्के से 49 रन की पारी खेलते हुए टीम को संभाला। वहीं असीम तल्हा ने 34 रन का योगदान किया। हिंदुस्तान टाइम्स से अमित श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए।

इस मैच में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा और आज समाचार पत्र के संपादक हरिंदर सिंह साहनी ने मयूर शुक्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

दूसरे मैच में एलएसजेए एकादश ने मैन ऑफ द मैच नदीम खान (4 विकेट) की गेंदबाजी से मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 75 रन से हराया। एलएसजेए एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। टीम से विमल पाण्डेय ने 23, हिमांशु दीक्षित ने 16, एसएम अरशद ने 14, नदीम सिद्दीकी ने 13 व विक्रम श्रीवास्तव ने 12 रन जोड़े। मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश से दिनेश त्रिपाठी ने 4 व अंकित भारती ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश 10.4 ओवर में 43 रन ही बना सका।

सलामी बल्लेबाज विद्या सागर (12) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। एलएसजेए एकादश से नदीम खान ने 4 व शोएब गाजी ने 2 विकेट चटकाए। इस मैच में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय व एलएसजेए के संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल ने नदीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: LSJA जीत, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जीत, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्रिकेट टीम, एलएसजेए क्रिकेट टीम, पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबला, मयूर शुक्ला, मयूर शुक्ला शानदार प्रदर्शन, मीडिया कप क्रिकेट, मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट, मीडिया प्रीमियर लीग, मीडिया प्रीमियर लीग 2025, मीडिया स्पोर्ट्स न्यूज, मैन ऑफ द मैच, लखनऊ मीडिया क्रिकेट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पवन सिंह को मिली धमकी सलमान खान के साथ मंच साझा करना पड़ा भारी? पावरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी
Next Article IND vs SA: तीसरे टी-20 से पहले गौतम गंभीर सवालों के घेरे में, हार के बाद वायरल हुए बहस के वीडियो

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

खेल

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के…

1 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ है। शुरुआती मैचों के बाद…

2 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई। दिल्ली की टीम के खिलाफ…

3 Min Read
Trending Newsखेल

सौरव गांगुली बायोपिक: राजकुमार राव ने शुरू की ‘दादा’ की शूटिंग, फिल्म के टाइटल और मुहूर्त का हुआ खुलासा

बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और प्रवीण तांबे की सफल फिल्मों…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?