Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: वो मौलवी जिसने डॉक्टरों को बनाया आतंकी, जैश के पोस्टर से खुली दिल्ली ब्लास्ट की साजिश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > वो मौलवी जिसने डॉक्टरों को बनाया आतंकी, जैश के पोस्टर से खुली दिल्ली ब्लास्ट की साजिश
Trending Newsराज्य

वो मौलवी जिसने डॉक्टरों को बनाया आतंकी, जैश के पोस्टर से खुली दिल्ली ब्लास्ट की साजिश

news desk
Last updated: November 13, 2025 9:43 am
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली. दिल्ली धमाके और उससे जुड़े फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की पहचान अब धीरे-धीरे सामने आ रही है. जांच के दौरान यह पता चला है कि इस पूरे मामले में शोपियां के मौलवी इरफान अहमद की अहम भूमिका रही.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान ने अपनी निगरानी में डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया और उन्हें कट्टरपंथ की राह पर ढाला.सूत्रों का कहना है कि इरफान ने डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल किया.

जानकारी के अनुसार, इरफान ने अनंतनाग और पुलवामा के डॉ. आदिल अहमद और डॉ. उमर को इस नेटवर्क से जोड़ा. इनके माध्यम से डॉ. मुजम्मिल और शाहीन भी इस जिहादी मॉड्यूल में शामिल हुए. यह पूरा नेटवर्क बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए तैयार हुआ.

राज तब खुला जब श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पोस्टरों में मौलवी इरफान का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और पोस्टर लगाने वाले की धरपकड़ की.

जांच में यह भी सामने आया कि मौलवी इरफान श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ के तौर पर काम करता था. वहीं, उमर मोहम्मद नबी भी इसी कॉलेज में डॉक्टर था. इरफान ने मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

एक पोस्टर से खुला बड़ा राज

16 अक्टूबर को श्रीनगर के आसपास जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक पोस्टर के लगाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. इसी पोस्टर के जरिए मौलवी इरफान अहमद और उसके शागिर्द डॉ. आदिल अहमद का सुराग मिला, और आतंकी साजिश की कड़ियां धीरे-धीरे जुड़ती चली गईं.

इसके बाद अनंतनाग और पुलवामा में संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान डॉ. आदिल को भी पकड़ लिया गया. आदिल के बैंक लॉकर से एके-47 राइफल बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई. आदिल ने ही फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल और उसके ठिकानों पर छिपाए गए विस्फोटक जखीरे का खुलासा किया.

टेरर मॉड्यूल के पीछे इरफान का दिमाग

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और फरीदाबाद में सक्रिय टेरर मॉड्यूल के पीछे शोपियां का मौलवी इरफान अहमद ही मास्टरमाइंड था. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इरफान छात्रों को कट्टरपंथी वीडियो दिखाकर बरगलाता और VOIP कॉल के जरिए अफगानिस्तान में बैठे आकाओं से संपर्क में रहता था.

इरफान के इशारे पर डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर इस नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के बेनकाब होने के बाद घबराहट में डॉ. उमर ने धमाके को अंजाम दिया. वहीं, लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद को इस आतंकी मॉड्यूल की फाइनेंसर के रूप में सामने आया है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #DoctorRadicalization, #Investigation, #JaishE Mohammad, #MastermindExposed, #NationalSecurity, #PlotUncovered, #TerrorAttack, #Terrorism, DelhiBlast
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article AI, IVF: नया जीवन, नई उम्मीद AI से पैरेंट्स बनना हुआ आसान! क्या IVF की चुनौतियों को खत्म कर रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?
Next Article जिसने दी थी बाहुबली राजा भैया को चुनौती, अब पुलिस पहुंची उसके घर,देखें-बड़ी कार्रवाई का Video

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
Trending Newsअन्य

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता…

3 Min Read
नई फिल्म के ऐलान के साथ फिर चर्चा में सलमान खान
EntertainmentTrending News

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग…

2 Min Read
बंद फ्लैट में प्रेमिका की हत्या, बाद में आरोपी खुद पहुंचा थाने
Trending Newsराज्य

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?