Trending News

हांगकांग के ताईपो में भीषण आग: अब तक 44 की मौत, 300 लोग लापता,तबाही की चिंगारी कहां और कैसे भड़की

हांगकांग के ताईपो इलाके में बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 300 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग तेजी से फैलते हुए 7 बहुमंजिला इमारतों को अपनी चपेट में ले गई, जिससे लोग घबराकर इधर–उधर भागते दिखाई दिए.

इस पूरी घटना की जांच कर रही पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (FSD) के हवाले से बताया कि आग लगते ही लोग दहशत में आ गए और कई लोग इमारतों में फंस गए। लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं.

एफएसडी के मुताबिक उन्हें बुधवार दोपहर 2:51 बजे आग की सूचना मिली और लगभग 3:30 बजे इसे ‘नंबर 4 अलार्म फायर’ घोषित किया गया, जो हांगकांग का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट स्तर है. अभी भी आग बुझाने का अभियान जारी है, लेकिन 7 इमारतों में आग फैल जाने के कारण काबू पाने में कठिनाई हो रही है.

सोशल मीडिया पर आग की कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें इमारतों से उठता घना धुआं साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ताइ पो जिले के एक कॉम्प्लेक्स के बाहर लगी बांस की मचान पर भी आग फैल गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

फायर सर्विस ने बताया कि अब तक लगभग 90% लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, लगभग 300 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है.

बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:51 बजे हांगकांग के ताई पो जिले में स्थित बड़े आवास परिसर वांग फुक कोर्ट में आग लग गई। वांग फुक कोर्ट में 31 मंजिला आठ टावर ब्लॉक हैं। जिला पार्षद मुई सिउ-फंग के अनुसार, इनमें से सात इमारतें आग से प्रभावित हुई हैं। इन इमारतों में लगभग 4,600 निवासियों के लिए 1,984 अपार्टमेंट हैं.

साल 1983 में बने इन इमारतों में फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इमारतों के बाहरी हिस्सों पर बांस का मचान और जाल लगाया गया था। फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि आग बांस के माध्यम से तेजी से फैल गई.

news desk

Recent Posts

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

37 minutes ago

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

2 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

17 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

19 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

19 hours ago