Trending News

कॉमिक कॉन में छाया वंडर मैन का जलवा — ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, “क्या यह लॉकी और मून नाइट को भी पछाड़ देगा?”

न्यूयॉर्क, 12 अक्टूबर 2025 , न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन 2025 के भव्य मंच पर मार्वल टेलीविज़न ने अपनी आगामी सुपरहीरो सीरीज़ ‘वंडर मैन’ का पहला ट्रेलर और पोस्टर रिलीज़ कर दिया. यह आठ एपिसोड की सीमित स्ट्रीमिंग सीरीज़ 27 जनवरी 2026 को डिज़्नी+ पर शाम 6 बजे (पैसिफिक टाइम) रिलीज़ की जाएगी. इस बहुप्रतीक्षित सीरीज़ में अभिनेता याह्या अब्दुल-मतीन II को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा, जो साइमन विलियम्स नामक एक संघर्षशील अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर वंडर मैन नामक सुपरहीरो बनता है. लॉस एंजेल्स में फिल्माई गई यह कहानी सिर्फ एक सुपरहीरो की नहीं, बल्कि हॉलीवुड की चकाचौंध में खोए एक कलाकार के संघर्ष, महत्वाकांक्षा और आत्म-खोज की भी है.

अब्दुल-मतीन ने शेयर की अपनी फ़ीलिंग्स

कॉमिक कॉन के मंच पर अब्दुल-मतीन ने दर्शकों से बातचीत में कहा, एक अभिनेता के तौर पर इसमें बहुत कुछ शामिल होता है. कमज़ोरी, अहंकार, उम्मीदें, सपने और अकेलापन. साइमन की भूमिका निभाते हुए मुझे इन सभी भावनाओं को गहराई से अनुभव करने का मौका मिला है. मैं इस सफर को दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.

सीरीज़ कि खास बात ?

सीरीज़ में एक और खास वापसी हो रही है दिग्गज अभिनेता सर बेन किंग्सले एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार ट्रेवर स्लेटरी के रूप में नज़र आएंगे. किंग्सले ने भी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स के निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन के साथ दोबारा काम करने को “एक तोहफा” बताया. उन्होंने कहा, “वंडर मैन कई मायनों में लॉस एंजेल्स और यहां काम करने वाले कलाकारों व तकनीशियनों के लिए एक प्रेम पत्र है. हॉलीवुड की विरासत, उसके शानदार साल और वहां काम करने वाले असंख्य सपनों को हमने हर सीन में महसूस किया. यह एनर्जी हमें लगातार हौसला देती रही.

किस थीम पर बेस्ड है ये सीरीज़ ?

मार्वल स्टूडियोज की इस नई पेशकश को एक डार्क कॉमेडी के रूप में देखा जा रहा है, जो ग्लैमर और सच्चाई के बीच की दीवारों को तोड़ती है. सीरीज़ में न सिर्फ एक सुपरहीरो की यात्रा दिखाई जाएगी, बल्कि यह एक कलाकार की आंतरिक लड़ाई, शोहरत की कीमत और व्यक्तिगत पहचान की खोज पर भी गहरी नज़र डालेगी. ‘वंडर मैन’ को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है, और कॉमिक कॉन में पेश किए गए पहले झलक ने फैंस की उम्मीदों को और भी ऊंचा कर दिया है. डिज़्नी+ पर इसकी रिलीज़ के साथ ही यह सीरीज़ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक बिल्कुल नई दिशा का संकेत दे रही है.

news desk

Recent Posts

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

1 hour ago

नहाने के बाद भी क्यों आने लगती है पसीने की बदबू? सिर्फ परफ्यूम से नहीं बनेगी बात, इन 5 आदतों से पाएं राहत

नई दिल्ली: क्या नहाने के कुछ देर बाद ही आपके शरीर से पसीने की गंध…

2 hours ago

जंगल की देवी या विकास की जंग? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द व्वान’ के ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी वन, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया…

2 hours ago

झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड! 27 लोगों की हत्या के मामले में 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, अब हाईकोर्ट में अपील का रास्ता

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद…

2 hours ago