राज्य

मनाली में बारिश का कहर!… उफनती व्यास नदी ने दुकानें और इमारतें बहाईं, नगर पंचायत में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहा

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार बरसात से उफान पर आई व्यास नदी अब तबाही का कारण बन चुकी है. नदी का देखते हुए आसपास बसे गांवों में दहशत का माहौल है. कुल्लू जिले के पतलीकोहुल कस्बे की ओर बढ़ते पानी से ग्रामीण बेहद चिंतित हैं.

शनिवार सुबह से ही मनाली में बारिश तेज हो गई थी, जिससे हालात और बिगड़ गए. नदी के उफान में कई दुकानें और इमारतें बह गईं, सड़क-मार्ग बाधित हो गया है और खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प पड़ी है.

सबसे ज्यादा नुकसान नगर ग्राम पंचायत में हुआ, जहां व्यास नदी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूरी तरह ढहकर पानी में समा गया. नदी का तेज बहाव इतना भयावह था कि मकान और दुकानें ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए. स्थानीय लोग अभी भी सदमे में हैं.

हालांकि अब पानी का स्तर थोड़ा घटा है, लेकिन तीन गांवों पर अभी भी खतरा बना हुआ है.बेली ब्रिज के आगे का हिस्सा बह जाने के कारण नदी पुल के बगल से बह रही है, जिससे स्थिति और नाजुक हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 जून से 30 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में वर्षाजनित आपदाओं से 320 लोगों की जान गई है और 40 लोग अब भी लापता हैं. इस दौरान 800 से ज्यादा सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बंद हो चुकी हैं. मनाली शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में हालात अभी सामान्य होने से काफी दूर हैं.

news desk

Recent Posts

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

6 minutes ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

1 hour ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

3 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

4 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

5 hours ago

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

6 hours ago