वर्ल्ड

भारत जैसे मित्र के लिए ईरान की बड़ी राहत: तेल संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित खुला

ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग अब 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। ईरान जंग के मैदान में डटा हुआ है, जबकि अमेरिका इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहा है।

हालांकि, यह आसान नहीं लग रहा है क्योंकि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि जंग केवल उसकी शर्तों पर ही खत्म होगी। इतना ही नहीं, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। अमेरिका के लिए भी होर्मुज स्ट्रेट को खोलना अब तक संभव नहीं हो पाया है। इस वजह से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

इस बीच, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि भारत समेत अपने मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील के बाद होर्मुज स्ट्रेट के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। गुटेरेस ने चेताया था कि अगर यह जलमार्ग लंबे समय तक बंद रहा, तो तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ेगा, जिससे वैश्विक खेती और आम लोगों के जीवन पर भी दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने युद्ध तुरंत खत्म करने और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की अपील की थी।

ईरान ने खोला सुरक्षित मार्ग

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने स्टेट टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि कई देशों के जहाज मालिकों ने सुरक्षित मार्ग की मांग की थी। उन्होंने बताया, “कुछ देशों के जहाज जिन्हें हमने मित्र माना, उन्हें हमारे सशस्त्र बलों ने सुरक्षित गुजरने दिया। इसमें चीन, रूस, पाकिस्तान, इराक और भारत शामिल हैं। भारत के दो जहाज कुछ रात पहले सुरक्षित गुजरे। यह व्यवस्था युद्ध के बाद भी जारी रहेगी।

मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की. पोस्ट में लिखा, ‘हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित अपने मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के सुरक्षित मार्ग की अनुमति दे दी है

किन देशों के जहाज नहीं गुजर पाएंगे?

अराघची ने साफ किया कि अमेरिका, इज़राइल और उन खाड़ी देशों के जहाज जो युद्ध में शामिल हैं, उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम युद्ध की स्थिति में हैं और क्षेत्र को युद्ध क्षेत्र माना जा रहा है। दुश्मन और उनके सहयोगी जहाजों को गुजरने की कोई छूट नहीं है। लेकिन अन्य देशों के लिए मार्ग खुला रहेगा।”

भारत के लिए बड़ी राहत

इस कदम से भारत को महत्वपूर्ण राहत मिली है। देश अपनी अधिकांश तेल जरूरतें खाड़ी देशों से पूरी करता है। रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही ईरान से तेल खरीद चुकी हैं। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई पर असर कम होगा, जिससे पेट्रोल-डीजल और खाद की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

ट्रंप के 15 सूत्रीय शांति प्लान का क्या होगा?

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को टालते हुए 15 सूत्रीय शांति प्लान भेजा था। लेकिन ईरान अभी भी सख्त रुख पर है और पाकिस्तान की मध्यस्थता को खारिज कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से बातचीत कर होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी। विशेषज्ञ इसे भारत की कूटनीति और दोस्ताना रिश्तों का नतीजा मान रहे हैं।

वैश्विक तेल बाजार के लिए राहत

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल निर्यात होता है। इसका आंशिक खुलना वैश्विक तेल बाजार के लिए राहत की खबर है। हालांकि, पूरी स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है और सतर्कता की आवश्यकता है।

news desk

Recent Posts

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के…

14 hours ago

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज…

14 hours ago

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन…

14 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया…

15 hours ago

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय…

15 hours ago