Trending News

होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा प्लान! ईरान-ओमान ने बनाया अस्थायी समुद्री कॉरिडोर का प्रस्ताव, टैंकर पर हमले से बढ़ी चिंता

तेहरान/मस्कट। ईरान और ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही दोबारा सुरक्षित तरीके से शुरू कराने के लिए एक अस्थायी समुद्री नेविगेशन कॉरिडोर बनाने पर चर्चा की है। दोनों देशों के बीच पिछले कई हफ्तों से इस संवेदनशील जलमार्ग को लेकर बातचीत चल रही थी। मंगलवार को हुई चर्चा में समुद्री रास्ते से सी माइंस हटाने और जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने पर भी बात हुई।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में शामिल है। ऐसे में यहां जहाजों की आवाजाही बाधित होने से वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

ईरान-ओमान के बीच फिर शुरू हुई बातचीत

ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच ओमान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बातचीत फिर शुरू हुई है। दोनों देश संयुक्त रूप से एक टेंपररी नेविगेशनल कॉरिडोर तैयार करने की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।

इस प्रस्ताव का मकसद स्ट्रेट से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित समुद्री रास्ता तैयार करना है। दोनों पक्षों ने रास्ते में मौजूद संभावित समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने की जरूरत पर भी सहमति जताई है।

ट्रंप कर चुके हैं माइंस हटाने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही दावा कर चुके हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से सभी समुद्री माइंस हटा दी गई हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर जहाजों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच सीधी सैन्य कार्रवाई में कमी आई है, लेकिन दोनों देशों के बीच स्थायी शांति समझौते को लेकर बातचीत में अब तक कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को लेकर जोखिम बरकरार माना जा रहा है।

तेल टैंकर पर हमला, बढ़ी चिंता

इसी बीच मंगलवार को ओमान के अश शिशाह इलाके से करीब 9 नॉटिकल मील यानी लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर आगे नहीं बढ़ सका।

ब्रिटेन के यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने घटना की जानकारी दी। इस हमले ने एक बार फिर होर्मुज और आसपास के समुद्री क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बैरन ट्रंप को लेकर वीडियो पर भी विवाद

इसी दिन अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर जानकारी होने की पुष्टि की। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने की कथित साजिश का जिक्र किया गया था।

वीडियो में दावा किया गया कि बैरन ट्रंप की निगरानी की जा रही है और उनकी हत्या के लिए इनाम घोषित किया गया है। हालांकि, इस तरह के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक दबाव बढ़ा

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने उन देशों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है जो ईरान के साथ कारोबार जारी रखते हैं। हालांकि, अमेरिका ने फिलहाल तत्काल नए प्रतिबंध लगाने से इनकार किया है।

वहीं, मध्य पूर्व के कुछ अमेरिकी दूतावासों में उन कर्मचारियों की वापसी शुरू हो गई है जिन्हें ईरान के साथ तनाव बढ़ने के दौरान वापस बुलाया गया था। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका को फिलहाल बड़े पैमाने पर संघर्ष बढ़ने का खतरा पहले की तुलना में कम दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ दूतावास अभी पूरी क्षमता से काम नहीं करेंगे।

युद्ध के बीच ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट

रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे के अनुसार, अमेरिका में संघर्ष को लेकर जनता का समर्थन युद्ध शुरू होने के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर बताई जा रही है।

नवंबर में अमेरिका में कांग्रेस के चुनाव होने हैं, ऐसे में विदेश नीति और युद्ध को लेकर जनता की राय ट्रंप प्रशासन के लिए अहम मानी जा रही है।

हजारों लोगों की मौत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल

इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या ईरान और लेबनान के लोगों की है। अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई में ईरान की पारंपरिक सैन्य क्षमता को काफी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।

हालांकि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की मौजूदा स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अमेरिका और इजराइल का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना बताया गया है। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान-ओमान की नई पहल क्षेत्रीय तनाव के बीच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

news desk

Recent Posts

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

11 minutes ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

54 minutes ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

2 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

3 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

4 hours ago

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने…

4 hours ago