तेहरान में अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने अंतरिम सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा कदम उठाया है।ईरान से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब तक नए स्थायी नेता का चयन नहीं हो जाता, तब तक अंतरिम सुप्रीम लीडर सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
गौरतलब है कि ईरान के संविधान के अनुसार, अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मुख्य न्यायाधीश घोलाम-होसैन मोहसिनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु शामिल होता है।
अली खामेनेई की मौत के बाद यह परिषद सामूहिक रूप से देश की कमान संभालेगी। ईरान अब एक अहम राजनीतिक बदलाव के दौर में प्रवेश करता नजर आ रहा है।
बता दे कि अमेरिका और इज़रायल के दावों के बाद अब ईरान की सेना की प्रमुख इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC), सरकारी समाचार एजेंसी Islamic Republic News Agency (IRNA) और आधिकारिक चैनल Press TV ने सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के निधन की पुष्टि कर दी है।
बताया गया है कि शनिवार को हुए संयुक्त हवाई हमलों के समय खामेनेई अपने कार्यालय में मौजूद थे। IRGC ने अपने बयान में इसे “सम्मानित शहादत” करार देते हुए शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्ग आगे भी जारी रहेगा।
साल 2026 का तीसरा महीना यानी मार्च शुरू हो गया है और 4 मार्च को…
तमिल सिनेमा और उसके फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं…
ईरान ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मिडिल ईस्ट में जंग शुरू कर दी है।…
अमेरिका और इज़रायल के दावों के बाद अब ईरान की सेना की प्रमुख इकाई Islamic…
मध्य पूर्व में हालात हर घंटे और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान ने अमेरिका…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत की टक्कर वेस्टइंडीज से होगी।…