Trending News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश के तहत गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों और निगमों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बस्ती मंडलायुक्त का पद 31 जुलाई को अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था। अब सरकार ने इस पद सहित कई अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

इंद्र विक्रम सिंह, जो सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर तैनात थे, उन्हें गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शंभू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली का मंडलायुक्त और डॉ. लोकेश एम को सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

कई विभागों में भी हुआ बदलाव

गोरखपुर के मंडलायुक्त रहे अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रविंद्र, जो प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। भूपेंद्र एस. चौधरी को मंडलायुक्त बरेली से सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग में तैनात किया गया है। वहीं सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त बनाया गया है।

संदीप कुमार, जो सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर थे, उन्हें प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

नोएडा और औद्योगिक विकास प्राधिकरण में नई तैनाती

हाल ही में पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत हुए पुष्पराज सिंह को सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा बनाया गया है।

सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह विभाग में भेजा गया है। वहीं डॉ. बलकार सिंह को आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास विभाग के पद से राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 41 पीसीएस अधिकारियों के भी हुए थे तबादले

इससे पहले 27 जुलाई की देर रात राज्य सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया था। उस सूची में एडीएम और एसडीएम स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, झांसी, महोबा और जौनपुर समेत कई जिलों और मंडलों में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए थे।

vineet verma

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

13 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

14 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

18 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

19 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

19 hours ago