Trending News

Delhi Blast केस में बड़ी कार्रवाई : अल फलाह यूनिवर्सिटी फाउंडर जवाद सिद्दीकी ED रिमांड पर

नई दिल्ली.अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है.प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ शिकंजा कसते हुए गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया था, और अब उन्हें अदालत ने ED रिमांड में भेज दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसते हुए गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया.

बताया जा रहा है कि कल ED ने अल फलाह ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.

इस दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज़ और सबूत हाथ लगे, जिसके आधार पर जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई की गई.बता दे कि जांच एजेंसी ने मंगलवार की सुबह दिल्ली के ओखला–जामिया नगर समेत कुल 25 ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की.

बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें सुबह 5 बजे से अल-फलाह यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों/संस्थाओं के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीमें संदिग्ध फंडिंग और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि व्हाइट टेरर मॉड्यूल को लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के केंद्र में है.

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा और कसता दिखाई दे रहा है.

जांच एजेंसियों को संदेह है कि विश्वविद्यालय के विस्तार के दौरान बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी की गई है. इसी कारण एजेंसियाँ इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं.

news desk

Recent Posts

Ujjain Shahi Masjid: सड़क चौड़ीकरण पर फिर गरमाया विवाद, मस्जिद के बाहर जुटी भीड़ और हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर विवाद…

15 minutes ago

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

1 hour ago

Punjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

3 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

18 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

19 hours ago