Trending News

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: ट्रक खाई में गिरा, 22 मजदूरों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले से एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक खतरनाक पहाड़ी मार्ग पर अचानक फिसल गया और हजारों फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 22 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक मजदूर को जीवित बचाया जा सका।

यह दर्दनाक हादसा बुधवार को हायलांग–चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी चाय बागान के रहने वाले थे। वे अरुणाचल प्रदेश में एक प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे थे और उसी दिशा में जाते समय यह दुर्घटना हो गई।

मृतकों में बुधेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जॉन कुमार, पंकज मांकी, अजय मांकी, बिजय कुमार, अभय भुमिज, रोहित मांकी, बिरेंद्र कुमार, अगोर टांटी, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गोवाला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनाश मुंडा शामिल हैं। सभी मृतकों के परिवारों को इसकी सूचना दे दी गई है।

news desk

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

6 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

7 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

7 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

8 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

8 hours ago