Trending News

बीजेपी में स्टार फेस की एंट्री, लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं में बगावत! — अलीनगर में मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी को स्थानीय संगठन ने ठुकराया

दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा प्रसिद्ध लोक एवं भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्थानीय संगठन में जोरदार विरोध शुरू हो गया है. 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर, जो मिथिला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर 14 अक्टूबर 2025 को बीजेपी में शामिल हुई थीं, उनका नाम 15 अक्टूबर को बीजेपी की दूसरी सूची में शामिल किया गया.
हालांकि, पार्टी की यह रणनीतिक चाल स्थानीय कार्यकर्ताओं को रास नहीं आई और अलीनगर में बीजेपी का संगठन अब खुले विरोध के मूड में आ चुका है.

स्थानीय संगठन का तीखा विरोध

अलीनगर में बीजेपी के सातों मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और स्थानीय नेता संजय उर्फ पप्पू सिंह को उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है.
विरोध करने वाले मंडल अध्यक्षों में शामिल हैं: तारडीह पूर्वी – पुरुषोत्तम झा, तारडीह पश्चिमी – पंकज कंठ, घनश्यामपुर पूर्वी – सुधीर सिंह, घनश्यामपुर पश्चिमी – चंदन कुमार ठाकुर, नगर मंडल – रणजीत कुमार मिश्रा, अलीनगर पश्चिमी – गंगा प्रसाद यादव, अलीनगर पूर्वी – लाल मुखिया.
इन पदाधिकारियों का आरोप है कि “पिछले पांच सालों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर किसी बाहरी चेहरे को लाया जा रहा है, जिसे पंचायतों और स्थानीय राजनीति की जमीनी समझ तक नहीं है।”

सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी


स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी हाईकमान ने अपना फैसला नहीं बदला तो— 7 मंडल अध्यक्ष, 61 कार्यकारी समिति सदस्य,38 पंचायत अध्यक्ष और 324 बूथ अध्यक्ष
सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे.

मौजूदा विधायक का इस्तीफा भी विवाद से जुड़ा

अलीनगर के मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव ने भी 11 अक्टूबर 2025 को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया, यह कहते हुए कि “मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई, पार्टी ने योगदान के बावजूद सम्मान नहीं दिया।”
यादव का इस्तीफा भी इस बात की ओर इशारा करता है कि स्थानीय नेतृत्व पहले से ही टिकट को लेकर नाराज था, और मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी ने आग में घी का काम किया है।

क्या बीजेपी नेतृत्व दबाव में झुकेगा?

बीजेपी की रणनीति मिथिलांचल में नए चेहरों को बढ़ावा देने की है, लेकिन मैथिली ठाकुर का टिकट पार्टी के भीतर फूट का कारण बनता दिख रहा है.
अब देखना होगा कि बीजेपी हाईकमान इस बगावत को संभाल पाता है या उम्मीदवार बदलने का बड़ा निर्णय लेता है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

4 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

5 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

5 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

5 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

6 hours ago