Trending News

मैनपुरी में गलत वैक्सीन बनी मौत का कारण – अवैध क्लीनिक की लापरवाही से 2 साल के मासूम की तड़प तड़प कर मौत, सिस्टम पर उठे सवाल

मैनपुरी: जनपद मैनपुरी में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही और अवैध चिकित्सा लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह के दो वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह की गलत वैक्सीन लगाए जाने से मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार, बच्चे को बुखार आने पर वे उसे आगरा रोड चौकी के पास स्थित गोमती क्लीनिक लेकर गए, जहां डॉक्टर राकेश गुप्ता ने जांच के बाद एक वैक्सीन लगा दी. वैक्सीन लगने के कुछ समय बाद ही बच्चे के शरीर पर बड़े-बड़े फफोले उभर आए और उसकी हालत बिगड़ने लगी.

डॉक्टर ने इसे खसरे का मामला बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया. वहां से बच्चे को सैफई रेफर किया गया. सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कहा कि गलत वैक्सीन देने से हालत गंभीर हुई है. इसके बाद परिजन बच्चे को आगरा ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाज़ुक होने के कारण इलाज करने से इंकार कर दिया. अंततः मासूम ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

अवैध इलाज और विभाग की लापरवाही

डॉ. राकेश गुप्ता केवल बीएएमएस (BAMS) डिग्री धारक हैं, फिर भी वे खुलेआम एलोपैथिक उपचार कर रहे हैं. उनका क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है और परिसर में ही मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जा रहा है, जहां एलोपैथिक दवाएं बेची जा रही हैं. आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह सब बेखौफ चलता रहा है.

परिजनों का यह भी कहना है कि बच्चे की मौत के बाद उनसे पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और न्याय की मांग की. मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ऐसे कई फर्जी या अपंजीकृत डॉक्टर लंबे समय से सक्रिय हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है. कोई ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे लगातार दोहराए जा रहे हैं.

इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी, अवैध चिकित्सा प्रथा और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों से BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने की दिशा में

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया। मतदान…

1 minute ago

क्या आपकी रोज़ की चाय और कॉफी दिमाग को भी रखती है फिट ? 43 साल की स्टडी में मिले अहम संकेत

नई दिल्ली: क्या आपकी रोज़ की कॉफी या चाय सिर्फ नींद भगाने के काम आती…

2 hours ago

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

12 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

14 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

16 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

16 hours ago