महुआ मोइत्रा पर एफ आई आर दर्ज
अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं. इस बार उनकी हालिया टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियों से बचने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने इसे असंवैधानिक और अपमानजनक करार देते हुए मोइत्रा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
अब इस विवादित टिप्पणी के चलते महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना कैंप थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत दर्ज हुई है. शिकायत रायपुर निवासी गोपाल सामंतो ने दर्ज कराई, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि मोइत्रा के बयान से समाज में तनाव फैल सकता है और समुदायों के बीच भड़काव की स्थिति पैदा हो सकती है.
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि माना कैंप इलाके में 1971 के बांग्लादेशी शरणार्थी बड़ी संख्या में रहते हैं और महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से उनके बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. शिकायतकर्ता ने उनके बयान को देशद्रोह और दंडनीय अपराध की श्रेणी में बताया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है.
नई दिल्ली: क्या आपकी रोज़ की कॉफी या चाय सिर्फ नींद भगाने के काम आती…
लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…