Trending News

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता हुआ गिरफ्तार, बिहार में 1.5 करोड़ में पेपर बेचने का आरोप

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले कई महीनों से चकमा दे रहा इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य आरोपी और कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। महाराष्ट्र पुलिस और भिवंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र को बिहार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र के साथ एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए मुंबई-पुणे क्षेत्र ले जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र TET परीक्षा का आयोजन 28 जून को होना तय हुआ था, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले ही इसके प्रश्नपत्र लीक होने का भंडाफोड़ हो गया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि यह गिरोह परीक्षा से पहले लीक किए गए प्रश्नपत्रों को लगभग 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने शुरुआती छापेमारी के दौरान ही प्रश्नपत्रों के 4 सेट जब्त किए थे, जिसके बाद इस रैकेट के तारों का पता चलना शुरू हुआ।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी समेत कई सहयोगियों को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि बिजेंद्र खुद बिहार के समस्तीपुर स्थित अपने आवास और अन्य ठिकानों को छोड़कर लगातार फरार चल रहा था।

कई परीक्षाओं से जुड़ा रहा है आरोपी

पुलिस का कहना है की आरोपी बिजेंद्र गुप्ता कोई नया नाम नहीं है। उसका नाम देश के कई चर्चित पेपर लीक सिंडिकेट्स से जुड़ता रहा है।

साल 2024 के NEET पेपर लीक विवाद के दौरान भी बिजेंद्र का नाम सुर्खियों में आया था। उस समय एक मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में उसने खुले तौर पर दावा किया था कि देश का पेपर लीक माफिया किस तरह काम करता है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सुरक्षा चक्र में कहाँ खामियाँ मौजूद हैं।

क्यों अहम है यह गिरफ्तारी?

बिजेंद्र गुप्ता की यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जहाँ परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है की बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी से न केवल महाराष्ट्र TET पेपर लीक के वित्तीय लेन-देन का सच सामने आएगा, बल्कि अंतरराज्यीय पेपर लीक नेटवर्क के कई और बड़े चेहरों का भी पर्दाफाश हो सकता है।

news desk

Recent Posts

अंगूठा सीधा है या मुड़ा हुआ? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बनावट खोल सकती है आपके स्वभाव के कई राज, जानें क्या कहता है आपका अंगूठा

नई दिल्ली: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति…

3 hours ago

उत्तर प्रदेश हॉकी का बड़ा फैसला: डॉ. उत्कर्ष सिन्हा को अहम जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हॉकी को नई दिशा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर…

5 hours ago

हल्द्वानी विवाद: खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! अज्ञात के खिलाफ BNS और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज, जानें पूरा घटनाक्रम

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

6 hours ago

तृषा-विजय की डेटिंग चर्चा के बीच बड़ा विवाद! कंगना का समर्थन, विजय की चेतावनी

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर पर्सनल रिलेशनशिप और सियासत आमने-सामने नजर आ रही…

6 hours ago

सऊदी पर हूतियों का हमला… क्या अब एक्टिव होगा ‘3 देशों’ का रक्षा समझौता?

एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते…

8 hours ago