Trending News

सोने-चांदी के दामों में महाक्रैश! रिकॉर्ड ऊंचाई से अचानक औंधे मुंह गिरे भाव, जानिए क्यों अचानक लगा कीमतों को करंट

पिछले कुछ समय से आसमान छू रहे सोने और चांदी के दामों में अचानक एक बड़ा ‘क्रैश’ देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज “MCX” से लेकर आपके शहर के सर्राफा बाजार तक, दोनों कीमती के रेट्स तेजी से नीचे आए हैं, आखिर मार्केट में ऐसा क्या हुआ कि अचानक दाम गिर गया।

बाजार का मौजूदा हाल

हफ्ते के शुरुआती कारोबारी सत्रों में बाजार पर भारी दबाव देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी में इस गिरावट ने हर किसी को चौंका दिया है, MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब 1,792 (1.15%) टूटकर 1,53,802 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं रिटेल मार्केट में टैक्स और मेकिंग चार्जेस के बिना 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,47,530 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास मंडरा रहा है।

चांदी के रेट्स में हाहाकार मचा हुआ है, पिछले सत्र में करीब 7% टूटने के बाद, चांदी आज फिर 5,537 (2.23%) गिरकर 2,43,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। इंटरनेशनल मार्केट “COMEX” में भी चांदी 4 लाख रुपए के अपने पुराने पीक से काफी नीचे खिसक चुकी है।

अचानक क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

ग्लोबल मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे कोई एक वजह नहीं बल्कि तीन बड़े फैक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं:

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ‘क्रूड आयल’  की कीमतें तेजी से उछली हैं। तेल महंगा होने से दुनिया भर में दोबारा महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

महंगाई बढ़ने के डर से निवेशकों को लग रहा है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है या फिर दिसंबर तक दरें बढ़ा भी सकता है। जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर या बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं।

पिछले दिनों सोने-चांदी ने अपने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाए थे। ऐसे में बड़े निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर अपना प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दिया, जिससे बाजार में अचानक सप्लाई बढ़ गई और दाम नीचे आ गए।

एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?

शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर सोना 1,55,000 रुपए के स्तर से नीचे बना रहता है, तो यह गिरकर 1,53,500 रुपए से 1,52,000 रुपए तक भी जा सकता है। मार्केट में दोबारा बड़ी तेजी तभी आएगी जब यह 1,58,000 रुपए का स्तर पार करेगा।

चांदी के लिए 2,36,650 से 2,42,400 रुपए का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए 2,38,000 रुपए के आसपास धीरे-धीरे चांदी खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

news desk

Recent Posts

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद राख…

7 hours ago

कुछ मर्द जेब में हमेशा कंघी क्यों रखते हैं? बाल संवारने से जुड़ी इस आदत के पीछे क्या है वजह?

नई दिल्ली: एक समय था जब घड़ी, रुमाल और छोटी कंघी कई पुरुषों की रोजमर्रा…

7 hours ago

8 सितंबर 2026 पंचांग: मंगलवार को भौम प्रदोष का संयोग, अजा एकादशी पारण से लेकर राहुकाल तक जानें आज के शुभ-अशुभ समय

नई दिल्ली: 8 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का…

7 hours ago

8 सितंबर 2026 राशिफल: किस राशि के लिए खुलेगा तरक्की और धनलाभ का रास्ता? जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी और…

7 hours ago