Trending News

Maha TET Exam Cancelled: महाराष्ट्र में कल होने वाली TET परीक्षा स्थगित, ठाणे से पेपर लीक होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई/ठाणे। देश में नीट (NEET) परीक्षा विवाद के बीच अब महाराष्ट्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET 2026) का पेपर लीक हो गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 28 जून (रविवार) को होने वाली इस परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित (Cancel) करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद राज्य के लाखों उम्मीदवारों का भविष्य एक बार फिर अधर में लटक गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र, भिवंडी में केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले से पेपर लीक होने की शुरुआती खबर आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी TET का प्रश्न पत्र तेजी से वायरल होने लगा।

कैसे खुली पोल? मामला सामने आते ही महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के पास से जो प्रश्न पत्र बरामद हुए, वे असली TET पेपर से हूबहू मैच कर रहे थे। पेपर लीक की पुष्टि होते ही भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस रैकेट की गहन जांच में जुट गई है।

4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को झटका, नई तारीखों का इंतजार

इस साल महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET) में राज्य भर से लगभग 4 लाख 28 हजार भावी शिक्षक शामिल होने वाले थे। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1,428 केंद्र बनाए गए थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने साफ किया है कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इसे फिलहाल टाला गया है।

शिक्षा विभाग का रुख: विभाग की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखों (Maha TET New Exam Date) का एलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। तब तक उम्मीदवारों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

साल 2025 में भी हुआ था पेपर लीक: लगातार दूसरी बार टूटी उम्मीद

यह पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा विवादों में घिरी हो। इससे ठीक एक साल पहले, यानी साल 2025 में भी कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की गंभीर घटना सामने आई थी। लगातार दूसरे साल पेपर लीक होने के कारण अब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। छात्र सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी…

4 hours ago

Sheikh Hasina : ‘मौत की सजा मंजूर, पर इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी’-भारत में रह रहीं शेख हसीना का यूनुस-BNP सरकार पर सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण…

5 hours ago

Cash Holdings In India: UPI के दौर में अचानक क्यों बढ़ी 100 और 200 के नोटों की डिमांड? भारतीय घरों में कैश जमा होने की ये है असली वजह

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट…

5 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज, 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार vs विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में…

6 hours ago