Trending News

लखनऊ बनेगा क्रिकेट का नया हब, IPLके साथ पहली बार गूंजेगा LPL, नीलामी के लिए तैयार खिलाड़ी, कब होगा ऑक्शन

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए आने वाला साल क्रिकेट के लिहाज से काफी खास होने जा रहा है। एक ओर जहां लखनऊ में आईपीएल के सात मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के आयोजन की भी तैयारियां जोरों पर हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) इस लीग को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में इसे एक बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक उचित मंच नहीं मिल पाया है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

लीग के लिए आयोजित तीन दिवसीय ट्रायल से यह साफ हो गया है कि लखनऊ में इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ट्रायल में जहां 20 से 30 वर्ष तक के अनुभवी खिलाड़ी पहुंचे, वहीं 14 से 18 वर्ष की उम्र के होनहार युवाओं ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया।

आईपीएल की तर्ज पर लखनऊ में पहली बार आयोजित की जा रही लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL), क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जबकि इसके आयोजन और प्रबंधन की जिम्मेदारी पेशेवर खेल आयोजन कंपनी क्वैड स्पोर्ट्स को सौंपी गई है।

लीग के लिए चार दिवसीय ट्रायल की शुरुआत 26 दिसंबर को स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, लखनऊ में हुई थी। खिलाड़ियों के भारी उत्साह को देखते हुए ट्रायल को एक दिन के लिए और बढ़ाया गया, जो मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 1200 खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया।

ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया।

ट्रायल के दौरान एलपीएल की सभी छह फ्रेंचाइज़ियों के स्काउट्स भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की। एलपीएल की छह फ्रेंचाइज़ियां हैं , लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेज़, लखनऊ लायंस, लखनऊ नवाब्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स।

ट्रायल को लेकर क्वैड स्पोर्ट्स के सीईओ आकाश उपाध्याय ने कहा कि खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्रिकेटरों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च में एलपीएल का पहला संस्करण सफल रहेगा और जल्द ही खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि एलपीएल के पहले संस्करण को भव्य और सफल बनाने के लिए क्वैड स्पोर्ट्स पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के साथ मिलकर आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। यह टूर्नामेंट लखनऊ के खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित होगा।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Share
Published by
SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही बेड पर मिले दो महिलाओं और एक पुरुष के खून से लथपथ शव

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।…

3 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों…

3 hours ago

यूपी में बारिश का नया अलर्ट, 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी; कई जिलों में वज्रपात का भी खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर…

3 hours ago

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, इन 3 वादों पर जीता बांकीपुर उपचुनाव, बोले- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ की राजनीति मंजूर नहीं

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर…

4 hours ago

यूपी विधानसभा में भारी हंगामा: सीएम की तस्वीर लहराने पर भड़के स्पीकर सतीश महाना, बोले- सदस्यता रद्द कराने का प्रस्ताव भेज दूंगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने…

4 hours ago