हराइच. इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम देवीपाटन मंडल महिला सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सात दिनों तक चले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 21.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। लखनऊ की ओर से शशि बाला ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि मेरठ की ओर से पलक सिंह ने दो विकेट लिए।
प्रमुख पुरस्कार
- विमेन ऑफ द मैच: तान्या सिंह
- विमेन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: शशि बाला
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अरीशा मुस्तफा
- सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: अनम राणा
पुरस्कार वितरण समारोह
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला और महिला चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका शैली उपस्थित रहीं। मैच का संचालन अंपायर मान्या मिश्रा और शताक्षी अवस्थी, तथा स्कोरर ततहीर फातिमा ने किया। टूर्नामेंट निदेशक इशरत मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।