लखनऊ | क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए “जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट लीग” का आयोजन करने जा रहा है। इस लीग से जुड़ी कुछ अहम संशोधित जानकारियां एसोसिएशन की ओर से जारी की गई हैं।
एसोसिएशन के अनुसार, जिन क्लब या एकेडमी के पास अंडर-19 की पूरी टीम है, वे अपनी टीम की एंट्री करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों की उम्र अनिवार्य रूप से अंडर-19 श्रेणी में होनी चाहिए। टीमों को खिलाड़ियों की पूरी सूची पहले से एसोसिएशन को उपलब्ध करानी होगी।
एंट्री फीस और टीम नियम
- प्रत्येक टीम की एंट्री फीस ₹22,000 निर्धारित की गई है।
- यदि किसी क्लब या एकेडमी के पास अधिक खिलाड़ी हैं, तो वे एक से अधिक टीमें भी प्रतियोगिता में उतार सकते हैं।
- जो खिलाड़ी किसी क्लब या एकेडमी से नहीं खेल रहे हैं, उनके लिए एसोसिएशन द्वारा टीमें बनाई जाएंगी। ऐसे खिलाड़ियों को ₹1,800 एंट्री फीस के रूप में एसोसिएशन कार्यालय में फार्म भरकर जमा करनी होगी।
प्रतियोगिता से जुड़े अहम नियम
- सभी मैच कलर ड्रेस में और सफेद गेंद से खेले जाएंगे।
- खिलाड़ियों को काला लोअर और लाल टी-शर्ट स्वयं उपलब्ध करानी होगी।
- प्रत्येक मैच 50 ओवर का होगा।
- एक पारी में दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा, पूरे मैच में कुल चार गेंदें उपयोग में लाई जाएंगी।
- प्रत्येक टीम को मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा।
- प्रतियोगिता में केवल CAL से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
- जन्म तिथि सत्यापन के लिए केवल CAL कार्ड मान्य होगा।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
इस लीग के लिए आवेदन फार्म 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मैचों के संभावित मैदान
इस लीग के मुकाबले सिंड्रा, सूर्या, ब्लेज विली और सार मैदान पर आयोजित किए जा सकते हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि यह लीग उन अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो थ्री-डी लीग खेलने से वंचित रह गए थे या जिन्होंने हाल ही में अपना पंजीकरण क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ में कराया है।
