Trending News

लखनऊ में बैंक घोटाले का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा में करोड़ों की हेराफेरी, थाने तक पहुंचा मामला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा से ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्जनों खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनके खातों से लाखों रुपये गायब हो गए हैं।

मामले के उजागर होने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक शाखा पहुंचकर अपने-अपने खातों की जांच करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला थाना पारा क्षेत्र स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से जुड़ा है।

पारा थाना क्षेत्र स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से जुड़ा बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक मित्र ने 24 खाताधारकों से करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ग्राहकों का कहना है कि उनके खातों से बिना किसी पूर्व सूचना के लाखों रुपये निकाल लिए गए।

घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में खाताधारक न्याय की मांग को लेकर पारा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि इस हेराफेरी को अंजाम देने में बैंक मैनेजर और कुछ अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत है।

बताया जा रहा है कि जब खाताधारकों ने बैंक पहुंचकर अपने पैसों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद मजबूर होकर पीड़ितों ने पुलिस का रुख किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कई ग्राहकों ने बैंक मैनेजर पर खातों से धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कुछ अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी को अंजाम दिया। मामले से नाराज़ कई खाताधारकों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बैंक प्रबंधन की ओर से भी आंतरिक जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

2 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

3 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

4 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

5 hours ago