Trending News

एलपीएल सीज़न-1 के लिए इस दिन होंगे ट्रायल, पहली बार डे-नाइट में सफेद गेंद का इस्तेमाल


लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के द्वारा आयोजित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तैयारियों को रफ्तार मिल गई है और इसके ट्रायल की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी।

इस आशय की घोषणा करते हुए सीएएल ने बताया कि खिलाड़ियों को पहली बार डे-नाइट ट्रायल का मौका मिलेगा और इस दौरान सफेद गेंद का इस्तेमाल होगा। इस संबंध में फैसला एलपीएल की तकनीकी समिति की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही बैठक में एलपीएल के सुचारू आयोजन से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र पांडेय ने की, जो इस प्रतिष्ठित लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एलपीएल का प्रबंधन क्वाड स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि एलपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म की शुरुआत भी कर दी गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है।


इसके लिए 14 से 30 वर्ष की आयु के खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके 30 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी भी पंजीकरण के पात्र होंगे।सूत्रों के मुताबिक एलपीएल का पहला संस्करण फरवरी या मार्च में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह टीमें – लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेस, लखनऊ लायंस, लखनऊ नवाब्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स होंगी।


इस बैठक के दौरान सीएएल के सचिव केएम खान, पूर्व रणजी खिलाड़ी आरिश आलम, अभिनव दीक्षित सहित सीएएल के अन्य अधिकारी एसपी सिंह, विकास पांडेय, नईम चिश्ती और शुभांश कुमार भी उपस्थित रहे।

news desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

11 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे…

1 hour ago

बॉक्स-ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने की शानदार ओपनिंग… पहले ही दिन कर डाली करोड़ों की कमाई!

अजय देवगन की सबसे सस्पेंसफुल और मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार…

2 hours ago

राज्यसभा में बढ़ी करोड़पतियों की ताकत? 12 साल में ₹100 करोड़ क्लब 4 से बढ़कर 31, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है और यहां पहुंचने वाले सांसद देश…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का ‘मिशन मिलन’, क्या 2027 से पहले पुराने रिश्ते फिर जोड़ रही सपा?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव अब सिर्फ सीटों के…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत का गोल्डन डे, लवलीना के बाद परवीन हुड्डा ने भी जीता गोल्ड; आर्चरी में भी ऐतिहासिक स्वर्ण

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में 2 अक्टूबर का दिन भारत के…

3 hours ago