Trending News

लव इन जापान! कैटी पेरी-जस्टिन ट्रूडो की तस्वीरों ने जीता इंटरनेट, रिलेशनशिप कंफर्म

पॉप स्टार कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी वजह है-दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

पेरी ने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हाल ही में जापान की यात्रा पर गए थे, जहां से पेरी ने जस्टिन के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें फैंस के लिए साझा कीं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कुछ समय पहले ही कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के रिश्ते पर इशारा कर दिया था। हाल ही में पेरी ने जस्टिन के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन उससे पहले ही किशिदा ने उनके रिलेशनशिप का हिंट दे दिया था।

टोक्यो में 3 दिसंबर को कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो ने फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी युको से मुलाकात की थी। इसके बाद किशिदा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सभी लोग क्रिसमस ट्री के पास खड़े नजर आ रहे थे।

अपनी पोस्ट में किशिदा ने लिखा कि कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पार्टनर के साथ जापान आए और उन्होंने उनकी पत्नी और उनके साथ लंच किया। किशिदा की इस बात से लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों के बीच रिश्ता जरूर है।

चर्चा तब और तेज हो गई जब अक्टूबर में दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए थे। इसी दौरान कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो के साथ एक क्यूट सेल्फी भी पोस्ट की थी। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान साफ झलक रही थी। पेरी ने उसी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे रिलेशनशिप की खबर और पक्की मानी जा रही है।

news desk

Recent Posts

ट्रंप को झटका, नेतन्याहू ने बनाई दूरी: ईरान में जमीनी जंग से इजरायल ने खींचे हाथ

ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…

2 minutes ago

भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देशभर में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।…

24 minutes ago

‘कैप्टन खरात’ का काला सच: पापी बाबा अशोक खरात की हरकतें बेनकाब, रोज सामने आ रहे अश्लील वीडियो

कहते हैं, जब इंसान खुद को भगवान से ऊपर समझने लगता है और पाप करना…

1 hour ago

जंग के दौर में पोप की सख्त चेतावनी: “खून से सने हाथों की प्रार्थना नहीं सुनी जाती”

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…

4 hours ago

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

6 hours ago