Trending News

आज संसद में बड़ा दिन: चुनाव सुधारों पर राहुल की दहाड़, राज्यसभा में बढ़ेगा माहौल देशभक्ति से

दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र अपने दूसरे दिन भी तीखी बहस का गवाह बन सकता है। पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

आज मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विपक्ष की ओर से मोर्चा संभालते हुए अपना पक्ष रखेंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, लंबे समय से लंबित चुनाव सुधारों पर आज से व्यापक चर्चा शुरू होने जा रही है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर काफी समय से बहस की मांग करते रहे हैं, ऐसे में राहुल गांधी इस बहस के दौरान सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं।

चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उम्मीद है कि संसद में आज इस मुद्दे पर जोरदार घमासान देखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी एक बार फिर “वोट चोरी” के मुद्दे को उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

इसके अलावा, चर्चा के दौरान विशेष जांच रिपोर्ट का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा उठाया जाना तय माना जा रहा है।

चुनाव सुधार पर BJP के वक्ताचुनाव सुधार पर कांग्रेस के वक्ता
निशिकांत दुबे राहुल गांधी
अभिजीत गंगोपाध्यायकेसी वेणुगोपाल
पीपी चौधरी मनीष तिवारी
संजय जायसवाल उज्ज्वल रमन सिंह
वर्षा गायकवाड़
मोहम्मद जावेद
ईसा खान
रवि मल्लू
इमरान मसूद
गोवाल पदवी

कांग्रेस को इस मुद्दे पर क्षेत्रीय दलों का खुलकर समर्थन मिलने की उम्मीद है। इसमें ममता बनर्जी की TMC, एम.के. स्टालिन की DMK, अरविंद केजरीवाल की AAP, अखिलेश यादव की सपा, और तेजस्वी यादव की राजद शामिल हैं। ये सभी दल संभवतः BJP और चुनाव आयोग पर कड़े हमले कर सकते हैं। चर्चा का अंतिम जवाब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

news desk

Recent Posts

एक बार किया चार्ज तो 2 दिन तक चलेगा फोन! Xiaomi का नया ‘बीस्ट’ हुआ लांच, जाने होश उड़ा देने वाले फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी…

6 hours ago

गोल्ड लोन मार्केट में हलचल! 4,000 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, छोटे निवेशकों की चमकेगी किस्मत

गोल्ड लोन सेक्टर की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Limited) शेयर बाजार में एंट्री…

8 hours ago

निफ्टी-सेंसेक्स की बची लाज! लेकिन मंडे मार्केट क्रैश में डूबा निवेशकों का 2.25 लाख करोड़

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा ड्रामा देखने को मिला।…

8 hours ago

रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार : कमलेश पासवान

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन कल से मुकाबलों की शुरुआत गोरखपुर । मेजबान…

9 hours ago

RTI के दायरे से पूरी तरह बाहर हुआ BCCI, CIC ने पलटा अपना ही 8 साल पुराना आर्डर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने अपनी प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता की कानूनी लड़ाई में…

9 hours ago