Trending News

KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालयों में फिर बंपर भर्ती, 2499 नए पदों पर जल्द आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित भर्तियों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT) सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती की सूचना के बाद उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और योग्य अभ्यर्थी आवेदन की तैयारी में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 9921 पदों पर भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। अब एक बार फिर बड़ी संख्या में पद भरे जाने से शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

पदों के नामकितनी भर्तियां निकली
प्रिंसिपल157
वाइस प्रिंसिपल  125
पीजीटी (हिंदी) 67
पीजीटी (अंग्रेजी)  94
पीजीटी (भौतिकी) 138
पीजीटी (रसायन विज्ञान)   128
पीजीटी (गणित)  49
पीजीटी (जीवविज्ञान)  74
पीजीटी (इतिहास)  39
पीजीटी (अर्थशास्त्र) 80
पीजीटी (भूगोल)  38
टीजीटी (अंग्रेजी)   258
टीजीटी (हिंदी)   79
टीजीटी (विज्ञान)   143
टीजीटी (गणित)   307
टीजीटी (सामाजिक अध्ययन)   253
प्रधानाध्यापक   124
वित्त अधिकारी   5
अनुभाग अधिकारी   6
सहायक अनुभाग अधिकारी 107
वरिष्ठ सचिवालय सहायक   179
कनिष्ठ सचिवालय सहायक   49
कुल पद  2499

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की इन भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें

  • आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट: kvsangathan.nic.in
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन: वेबसाइट के Interview Notice सेक्शन में उपलब्ध है

news desk

Recent Posts

‘राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत’, शिवपाल यादव का तीखा हमला; बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी, 2027 में बनेगी सपा सरकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही…

1 hour ago

Agra Bathroom Murder: ‘खुद मलबा उठा रही थी…’ राजमिस्त्री ने खोला खूनी बाथरूम का राज, फर्श के नीचे दफन था पति का शव

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए बाथरूम हत्याकांड की जांच में हर दिन…

2 hours ago

Agra Murder Case: कोर्ट में फूट-फूटकर रोई रूबी, बोली- ‘पति की हत्या मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती’, बाथरूम में दफनाने का कबूल किया सच

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया…

2 hours ago

राम मंदिर दान विवाद पर फिर आया मोहन भागवत का जवाब, बोले- ‘बयान जारी हो चुका है, उसे देख लीजिए’

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी को लेकर जारी…

2 hours ago

राम मंदिर दान विवाद पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या अगर झांकी थी, तो काशी-मथुरा का क्या होगा?’

नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर में दानराशि की कथित चोरी को लेकर जारी विवाद के…

2 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए’

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष…

3 hours ago