Trending News

KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालयों में फिर बंपर भर्ती, 2499 नए पदों पर जल्द आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित भर्तियों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT) सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती की सूचना के बाद उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और योग्य अभ्यर्थी आवेदन की तैयारी में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 9921 पदों पर भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। अब एक बार फिर बड़ी संख्या में पद भरे जाने से शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

पदों के नामकितनी भर्तियां निकली
प्रिंसिपल157
वाइस प्रिंसिपल  125
पीजीटी (हिंदी) 67
पीजीटी (अंग्रेजी)  94
पीजीटी (भौतिकी) 138
पीजीटी (रसायन विज्ञान)   128
पीजीटी (गणित)  49
पीजीटी (जीवविज्ञान)  74
पीजीटी (इतिहास)  39
पीजीटी (अर्थशास्त्र) 80
पीजीटी (भूगोल)  38
टीजीटी (अंग्रेजी)   258
टीजीटी (हिंदी)   79
टीजीटी (विज्ञान)   143
टीजीटी (गणित)   307
टीजीटी (सामाजिक अध्ययन)   253
प्रधानाध्यापक   124
वित्त अधिकारी   5
अनुभाग अधिकारी   6
सहायक अनुभाग अधिकारी 107
वरिष्ठ सचिवालय सहायक   179
कनिष्ठ सचिवालय सहायक   49
कुल पद  2499

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की इन भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें

  • आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट: kvsangathan.nic.in
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन: वेबसाइट के Interview Notice सेक्शन में उपलब्ध है

news desk

Recent Posts

बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे अस्पताल

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की…

24 minutes ago

लखनऊ ने फाइनल में मेरठ को हराकर जीता देवीपाटन मंडल महिला सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट

हराइच. इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम…

2 hours ago

अचानक बदलेगा दिल्ली का मौसम, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव,IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से…

2 hours ago

रामपुर: सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रबंधक पर अश्लील हरकत का आरोप, अभिभावक भड़के

रामपुर, उत्तर प्रदेश: थाना भोट क्षेत्र के सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रबंधक (फादर) पर छात्र‑छात्राओं…

2 hours ago

इंदौर का ‘डार्क’ मर्डर केस: हत्या के बाद भी नहीं रुका आरोपी… लाश से मिटाई हवस फिर इन्टरनेट पर खोजने लगा आत्मा बुलाने के तरीके

इन्दौर के द्वारकापुरी इलाके में हुआ MBA छात्रा हत्याकांड अब किसी डार्क वेब सीरीज जैसा…

2 hours ago

Silver Price Alert: चांदी में भारी गिरावट, ₹1.80 लाख सस्ती, सोने में भी उतार-चढ़ाव

कोलकाता। सोना और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा…

2 hours ago