मंगलवार को, IT डिपार्टमेंट ने कुशीनगर जनपद में रेड हिल्स ग्रुप के खिलाफ मेगा एक्शन लिया। टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों के बीच, विभाग की 15 अधिकारियों की स्पेशल टीम ने ग्रुप के मालिक आलमगीर अंसारी के आवासों और बिजनेस ठिकानों पर एक साथ दोनों ठिकानों पर दस्तक दी।
इस ऑपरेशन की शुरुआत मंगलवार तड़के से हुई। इनकम टैक्स विभाग की दो अलग-अलग यूनिट्स ने कसया थाना क्षेत्र के दो प्रमुख ठिकानों को एक साथ टारगेट किया। इनमें पंडित दीनदयाल नगर स्थित आवास और मल्लुडीह स्थित व्यावसायिक परिसर शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान, टीम ने दोनों ठिकानों को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी को भी अन्दर आने और बहार जाने पर पूरी तरीके से रोक लगा दिया गया ह, जबकि अधिकारी अहम दस्तावेजों की गहन छानबीन में जुटे हुए हैं। उनके रडार पर विशेष रूप से जमीन के कारोबार से जुड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स और प्रॉपर्टी-रिलेटेड इंपॉर्टेंट डॉक्युमेंट्स हैं।
विवादों से घिरे रहे हैं रेड हिल्स ग्रुप के मालिक
रेड हिल्स ग्रुप मुख्य रूप से रियल एस्टेट से जुड़ा है और जिले में इसका बड़ा व्यापारिक नेटवर्क माना जाता है। हालांकि, ग्रुप के मालिक आलमगीर अंसारी का नाम पहले भी कई गंभीर और विवादों में आ चुका है।
आलमगीर अंसारी का नाम फेक करेंसी से जुड़े एक मामले में भी सुर्खियों में रहा था।इसके अलावा, एक और गंभीर मामले में उन पर एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप भी लगा था।
ऑफिसियल बयान का इंतजार
फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने गोपनीयता बनाए रखी है और इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है कि छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है।