Latest News

बार-बार बन रही है किडनी स्टोन? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, डॉक्टर ने बताए बचाव के सबसे आसान और असरदार तरीके

नई दिल्ली: किडनी स्टोन की समस्या एक बार होने के बाद कई लोगों में बार-बार लौट आती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे सिर्फ दर्द तक सीमित मानना बड़ी भूल हो सकती है। अगर बार-बार पथरी बनने लगे तो समय के साथ किडनी की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने किडनी को स्वस्थ रखने और पथरी बनने से बचाव के लिए कुछ जरूरी उपाय बताए हैं।

किन कारणों से बार-बार बनती है किडनी स्टोन?

विशेषज्ञ के मुताबिक, कम पानी पीना, अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान और जंक फूड का अधिक सेवन किडनी स्टोन के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा ऑक्सालेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन और भोजन में अधिक नमक का इस्तेमाल भी पथरी बनने का जोखिम बढ़ा सकता है।

डाइट में दूध और दही जरूर शामिल करें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना दूध या दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक कैल्शियम भोजन में मौजूद ऑक्सालेट से जुड़कर उसे शरीर में जमा होने से रोकने में मदद करता है, जिससे किडनी स्टोन बनने का खतरा कम हो सकता है।

रोज पिएं नींबू पानी

विशेषज्ञ के अनुसार, सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना किडनी के लिए लाभकारी हो सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और अन्य गुण शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करते हैं।

ऑक्सालेट वाले खाद्य पदार्थ सीमित करें

अगर आपको पहले भी किडनी स्टोन हो चुकी है, तो पालक, चुकंदर, बादाम, चॉकलेट, चाय और शलजम जैसे ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना चाहिए। इनका अधिक सेवन पथरी बनने की संभावना बढ़ा सकता है।

हर घंटे पानी पीने की आदत डालें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञ की सलाह है कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें, ताकि शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकल सकें और पथरी बनने का खतरा कम हो।

कैल्शियम सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह से ही लें

अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, तो उन्हें लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से सप्लीमेंट लेने पर भी किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ सकता है।

 

vineet verma

Recent Posts

सोना-चांदी होगा सस्ता या फिर आएगी नई तेजी? अगले हफ्ते की चाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई…

2 hours ago