Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने से एक कदम दूर किदांबी श्रीकांत
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने से एक कदम दूर किदांबी श्रीकांत
Trending Newsशॉर्ट्स

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने से एक कदम दूर किदांबी श्रीकांत

news desk
Last updated: November 30, 2025 9:40 am
news desk
Share
SHARE

श्रीकांत रोमांचक जीत से फाइनल में, त्रिशा- गायत्री महिला युगल में फिर खिताब के लिए करेंगी दावेदारी
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025

लखनऊ. भारत के पूर्व विश्व नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली. इसी के साथ भारत की उम्मीदें बरकरार रहीं.

महिला युगल में पिछली बार की चैंपियन, भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी फाइनल में पहुंचकर अपने खिताब बचाने की उम्मीदें मजबूत कर ली हैं.

यह चैंपियनशिप भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) के तहत उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जा रही है. शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में उन्नति और तन्वी की हार के साथ महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म हो गई. मिश्रित युगल में हरिहरन अम्साकरुनन और त्रिशा जॉली की जोड़ी भी सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई.

पुरुष एकल में पांचवीं वरीय भारत के के.श्रीकांत ने 59 मिनट चले तीन गेम के रोमांचक मैच में हमवतन मिथुन मंजूनाथ के खिलाफ 21-15, 19-21, 21-13 से जीत दर्ज की.

श्रीकांत ने पहले गेम में कुछ संघर्ष के बाद जीत हासिल की. दूसरे गेम में वो आगे रहने के बाद पिछड़ गए और 9-15 के स्कोर पर फाउल के चलते प्रतिद्वंद्वी को फायदा मिला. यह गेम मिथुन मंजूनाथ ने तेज सर्विस की बदौलत अपने नाम की. तीसरे व निर्णायक गेम में श्रीकांत ने बेहतरीन कोर्ट कवरेज की बदौलत जीत से फाइनल में जगह बनाई.

2016 के चैंपियन के.श्रीकांत अब चैंपियनशिप में अपने दूसरे खिताब की दावेदारी करेंगे। मलेशियाई मास्टर्स के उपविजेता रहे श्रीकांत की कल लंबे समय बाद घरेलू टूर्नामेंट में खिताब और साथ में साल के शानदार समापन पर निगाह होगी.

श्रीकांत ने इससे पूर्व फ्रेंच ओपन 2017 में खिताबी जीत दर्ज की थी। श्रीकांत की अब फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावन से भिड़ंत होगी जो प्रतिद्वंद्वी जापान के मिनोरू कोगा के मैच छोड़ने से फाइनल में पहुंच गए. पहला गेम कोगा ने 21-12 से जीता। दूसरे गेम में जेसन ने जीत दर्ज की. तीसरे गेम में जब जेसन 11-0 से आगे थे तब जापानी खिलाड़ी ने मैच छोड़ने का फैसला किया.

महिला युगल में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. ने सातवीं वरीय मलेशिया की ओंग शिन यी और कारमेन तिंग को 21-11, 21-15 से हराया। इस जोड़ी की अब फाइनल में आठवीं वरीय जापान की काहो ओसावा व माई तानाबे से टक्कर होगी जिसने दूसरी वरीय चीनी ताइपे की सुंग यू-शुआन और सू या-चिंग को 21-15, 21-19 से हराया.

महिला एकल के पहले सेमीफाइनल मे पांचवीं वरीय जापान की हीना अकेची ने भारत की तन्वी शर्मा को 21-17, 21-16 से हराया.

16 वर्षीय तन्वी ने कई शानदार रैली बनाई लेकिन खेल के दौरान की गई गलतियों ने उसके प्रदर्शन पर असर डाला जिसका खामियाजा उसे हार से भुगतना पड़ा.

वहीं पूर्व विश्व जूनियर नंबर वन हीना ने अपने उम्दा शॉट से मैच अपने पक्ष में किया. इसी के साथ प्री क्वार्टर में ओलंपिक पदक विजेता जापान की नोजोमी को हराने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप-2025 और यूएसओपन की उपविजेता रही तन्वी का चैंपियनशिप में सफर हार के साथ समाप्त हो गया.

चौथी वरीय तुर्किये की नेस्लिहान अरीन ने शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा को 21-15, 21-10 से हराया। वर्ल्ड रैकिंग 67वें नंबर नेस्लिहान ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए कई बेहतरीन स्मैश शॉट जड़े और मैच पर पकड़ बनाये रखी. वहीं वर्ल्ड में 26वीं रैंकिंग उन्नति ने भी बेहतर कोर्ट कवरेज का सहार लिया लेकिन उनके पास प्रतिद्वंद्वी की गलती का जवाब नहीं था.

उन्नति की यह लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में हार है। इससे पूर्व पिछले साल सेमीफाइनल में उन्हें ओलंपिक की दोहरे पदक विजेता पीवी सिंधु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में आठवीं वरीय इंडोनेशिया के देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडिन अनिंदिया वारदाना ने भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली को 21-17, 21-19 से और सातवीं वरीय थाईलैंड के पक्कापोन तीरारतसाकुल व सप्सिरी तेरत्तनाचाईन ने चौथी वरीय इंडोनेशिया के मरवान फाज़ा व ऐस्युह सलसबीला पुत्रि प्रनाता को 21-10, 21-12 से हराया.

पुरुष युगल के सेमीफाइनल में छठीं वरीय मलेशिया के एरन ताय व कांग खाई शिंग ने सातवीं वरीय रूस के रोडियन अलीमोव व मकसीम ओग्लोब्लिन को 21-15, 22-20 से और तीसरी वरीय मलेशिया के ल्वी शेंग हाओ व चिया वेइजिए ने हमवतन मुहम्मद फ़ाइक व लोक हांग क्वान को 21-5, 16-21, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BadmintonChampionship, #BadmintonIndia, #BadmintonUpdates, #FinalBound, #IndianShuttlers, #IndianSports, #KidambiSrikanth, #ProudOfIndia, #RoadToFinal, #SmashToWin, #SportsNews, #Super300, #SyedModi2025, #SyedModiBadminton, #SyedModiInternational
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Logiciel Solutions IPO लुधियाना की इस टेक कंपनी की IPO की क्यों हो रही है चर्चा— Logiciel Solutions के IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये बातें जरूर जानें
Next Article SIR प्रक्रिया में बड़ा आरोप! शुभेंदु अधिकारी बोले-ममता सरकार कर रही वोटर लिस्ट में हेराफेरी

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

बांग्लादेश चुनाव बीजेपी सीट
Trending Newsसियासी

बांग्लादेश चुनाव में बीजेपी ने जीता 1 सीट ? क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है इसपर चर्चा

ढाका : एक पल के लिए अगर आप यह सुनें कि “बांग्लादेश में बीजेपी जीत गई”, तो शायद आपको लगे…

2 Min Read
JPMorgan Chase की रिपोर्ट
Trending Newsबाजार

AI के डर से हिला आईटी सेक्टर, लेकिन क्या वाकई खत्म हो रहा है टेक का दौर?  JPMorgan की  रिपोर्ट ने बतायी कुछ और ही कहानी

नई दिल्ली: भारतीय आईटी सेक्टर इन दिनों भारी दबाव में दिखाई दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेज़ी से…

2 Min Read
कई लोग गंभीर रूप से घायल
Trending Newsअन्य

मुंबई में बड़ा हादसा: मेट्रो का पिलर गिरने से मची चीख-पुकार, कई लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो लाइन 4 के कंस्ट्रक्शन साइट पर…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

Amazon के अंदर AI टूल्स पर घमासान! Kiro Vs Claude Code से डेवलपमेंट स्पीड पर इंजीनियर्स ने उठाए सवाल

टेक कंपनी Amazon के अंदर इन दिनों AI टूल्स को लेकर थोड़ा तनाव का माहौल बना हुआ है। मामला कंपनी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?