Trending News

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में कई सुपरहिट फिल्में दीं और बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। कपूर परिवार से होने के बावजूद उनका करियर आसान नहीं था। इंडस्ट्री की चुनौतियों के बीच उन्होंने लगातार मेहनत की और आज अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी मां बबीता कपूर को देती हैं।

इंडियन आइडल में भावुक हुईं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के एक खास एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और निजी जीवन से जुड़ी कई बातें साझा कीं। शो के दौरान करिश्मा ने बताया कि उनके करियर की सबसे बड़ी ताकत उनकी मां बबीता कपूर रही हैं।

मां ने हर मुश्किल में दिया साथ

शो के होस्ट आदित्य नारायण ने बातचीत के दौरान कहा कि करिश्मा के करियर में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है और असली सुपरस्टार वही हैं। यह सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं। मैं आज जो भी हूं, मां की वजह से हूं। परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मां ने मुझे जो आत्मविश्वास और संस्कार दिए, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।”

बबीता कपूर के फिल्मी सफर को किया याद

करिश्मा कपूर ने अपनी मां के फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि बबीता कपूर ने भले ही कम समय तक फिल्मों में काम किया, लेकिन उस छोटे से सफर में भी उन्होंने कई सफल फिल्में दीं और अपनी अलग पहचान बनाई।

बड़े सितारों के साथ किया काम

करिश्मा ने बताया कि उनकी मां ने अपने दौर के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें राजेश खन्ना, जितेंद्र, मनोज कुमार और धर्मेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने शम्मी कपूर और शशि कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की।

शादी के बाद छोड़ना पड़ा फिल्मी करियर

उस दौर में कपूर परिवार में एक परंपरा थी, जिसके अनुसार परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। इसी वजह से शादी के बाद बबीता कपूर को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने परिवार और बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया।

Afifa Malik

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

26 minutes ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

2 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

5 hours ago

ईरान के पूर्व मंत्री जवाद जरीफ का बड़ा बयान: “खुद को विजेता घोषित कर अमेरिका के साथ डील करे तेहरान”

नई दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब उस मुकाम पर पहुंच गया…

6 hours ago