Entertainment

Karan Aujla की ‘सीक्रेट लव लाइफ’ का पर्दाफाश? इन्फ्लुएंसर Ms Gori का शॉकिंग दावा!

पंजाबी म्यूजिक के ‘किंग’ और ‘तौबा-तौबा’ फेम करण औजला इस समय अपनी चार्ट-बस्टर बीट्स के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के एक बड़े ड्रामे की वजह से टॉक ऑफ़ थ टाउन बने हुए हैं। जहाँ एक तरफ दुनिया उनके हुक-स्टेप्स की दीवानी है, वहीं दूसरी तरफ उनकी ‘लॉयल बॉय’ वाली इमेज पर एक बड़ा सवालिया क्वेश्चन मार्क लग गया है।

क्या है पूरी कहानी
US-बेस्ड आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ms Gori ने करण पर ‘धोखाधड़ी’ के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ का दावा है कि वो करण के साथ एक सीक्रेट लव अफेयर में थीं। इनका कहना है कि उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि करण ऑलरेडी मैरिड हैं या किसी को डेट कर रहे हैं।

ये मामला अब सिर्फ ‘ही-सैड, शी-सैड’ तक नहीं रहा। Ms Gori ने दावा किया है कि जब उन्होंने इस सीक्रेट का खुलासा करना चाहा, तो करण की टीम ने उन्हें चुप कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की और ये भी बताया धमकियों से लेकर ऑनलाइन बदनामी करने तक सब कुछ किया गया।

करण औजला के हार्डकोर फैंस इस समय इस खबर को सुन के सदमे में हैं। आखिर हो भी क्यों न? करण ने हमेशा खुद को एक ‘One Woman Man’ के तौर पर सबके सामने पेश किया है।
करण और उनकी पत्नी पलक की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं, 10 साल की डेटिंग और फिर 2023 की ग्रैंड वेडिंग। करण अक्सर कहते आए हैं कि पलक उनकी रीढ़ की हड्डी हैं, जो उनके माता-पिता के जाने के बाद उनके साथ डटकर खड़ी रहीं।

लेकिन अब सोशल मीडिया पर ये गॉसिप खूब ट्रेंड कर रही है, लोग अब पूछ रहे हैं कि क्या करण की ‘वफादारी’ सिर्फ उनके गानों के लिरिक्स तक ही लिमिटेड थी?

क्या बोलेंगे करण?
इतने बड़े ब्लंडर के बावजूद, करण औजला अभी तक चुप्प है। न कोई पोस्ट, न ही कोई सफाई। जहाँ कुछ लोग इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ कह रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि जब ‘धुआं उठा है तो आग कहीं न कहीं जरूर होगी’ और करन के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है की वो इसपे जल्द से जल्द एक्शन ले।

news desk

Recent Posts

इमरान खान के समर्थन में फिर उतरे कपिल देव, बोले- पाकिस्तानी क्रिकेटरों को चुप रहने के लिए दोष नहीं दे सकता

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान की स्थिति को लेकर…

1 hour ago

ट्रंप के फोन के बाद तेहरान पहुंचे असीम मुनीर, क्या अमेरिका-ईरान के बीच फिर बातचीत शुरू कराएगा पाकिस्तान?

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य और आर्थिक तनाव के बीच पाकिस्तान…

1 hour ago

पुतिन से जयशंकर की मुलाकात, मोदी का संदेश लेकर पहुंचे विदेश मंत्री; BRICS से पहले भारत-रूस की बड़ी कूटनीतिक हलचल

नई दिल्ली। रूस और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्तों को लेकर सोमवार को मॉस्को से…

2 hours ago

‘मैं चुप नहीं रहूंगा…’ FIR के बाद अजीत भारती का पलटवार, चंद्रशेखर आजाद वाले बयान पर क्या बोले?

आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रही बहस अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी विवाद…

2 hours ago

शादी किसी और से, प्यार किसी और से… दो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का ऐसा जुनून, आशिक के लिए अड़ गई जिद पर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को एक ऐसा मामला…

2 hours ago

राहुल गांधी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- भारत की परंपरा को कोसना बना लिया है जन्मसिद्ध अधिकार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

2 hours ago