Entertainment

सिनेमा की दुनिया में कानपुर का तड़का: अब बड़े पर्दे पर मचेगा ‘भाभीजी घर पर हैं’ का तहलका!

छोटे पर्दे के सबसे बड़े कॉमेडी शो का जलवा अब बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है! मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस इवेंट में सितारों का जबरदस्त स्वैग देखने को मिला और फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बन गया है।

सितारों से सजी शाम और ट्रेलर की धूम

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शो के ‘फेमस पड़ोसी’ एक साथ नजर आए। आसिफ शेख (विभूति जी) का स्टाइल, शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) की जोड़ी और रोहिताश्व गौड़ (तिवारी जी) की कॉमेडी ने सबका दिल जीत लिया। साथ ही विदिषा श्रीवास्तव (अनीता भाभी) ने भी अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए।

रवि किशन की भावुक अपील

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म में एक अहम रोल निभा रहे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन इस मौके पर काफी इमोशनल दिखे। उन्होंने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए कहा—

‘जैसे आपने ‘धुरंधर’ को 1300 करोड़ का प्यार देकर इतिहास रचा, वैसा ही आशीर्वाद इस फिल्म को भी दें। ये फिल्म सिर्फ हंसने के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने के लिए बनी है’।

ऋषिकेश की वादियों में कॉमेडी और दहशत का सफर

फिल्म की कहानी कानपुर की गलियों से निकलकर ऋषिकेश के खूबसूरत और मिस्टीरियस पड़ावों तक पहुँचती है। फिल्म में रवि किशन और मुकेश तिवारी ‘शांति और क्रांति’ नामक दो भाइयों की भूमिका में हैं, जो अपनी हरकतों से मुसीबत खड़ी करते हैं। फिल्म का मुख्य आकर्षण अंगूरी भाभी का वो रूप है, जिसमें उन पर किसी साये का असर दिखाई देता है, जो हंसाने के साथ-साथ डराने का भी काम करेगा।

क्रिटिक्स की राय

फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ k एबाद क्रिटिक्स का कहना है की अपनी डायरी में 6 फरवरी 2026  की डेट लॉक कर लें, क्योंकि अंगूरी भाभी के ‘हॉरर अवतार’ और निरहुआ के धमाकेदार कैमियो के साथ ये फिल्म टीवी शो से 10 गुना ज्यादा मजेदार और अपग्रेडेड होने वाली है। कानपुर की ये पलटन इस बार सिनेमाघरों में कॉमेडी और सस्पेंस का ऐसा ‘डबल डोज’ लाएगी जो दर्शकों के लिए एक बेहद क्रेजी और यादगार एक्सपीरियंस साबित होगा।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

6 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

7 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

9 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

9 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

9 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

10 hours ago