Entertainment

कंगना रनौत हुईं वैभव सूर्यवंशी की फैन, कहा- “सचिन और विराट से भी आगे निकलेगा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धिया”

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी तारीफ किसी क्रिकेट दिग्गज ने नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने की है।

फिल्म प्रमोशन के दौरान की तारीफ

अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वैभव देश का नाम रोशन करें और भविष्य में भारत को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाएं।
कंगना ने कहा कि वह चाहती हैं कि वैभव अपने खेल को लगातार बेहतर बनाएं और एक दिन भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

आईपीएल में दिखाया दम

वैभव सूर्यवंशी ने हाल के समय में भारतीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल 2026 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों को भी प्रभावित किया।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि

कंगना रनौत ने वैभव की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भारतीय टीम तक पहुंचना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में वैभव भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बनेंगे और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएंगे।

युवाओं के लिए प्रेरणा

वैभव सूर्यवंशी की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और साधारण परिवारों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चयन

वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में किया गया है। इसके अलावा उन्हें एशियाई खेल 2026 के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है।
भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में वैभव को अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

अब सबकी नजरें वैभव पर

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और दुनिया भर में देश का नाम रोशन करेगा।

news desk

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

7 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

7 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

7 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

7 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

7 hours ago