Entertainment

12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी!  टेलर स्विफ्ट के गाने पर शेयर की ड्रीमी वेडिंग रील

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस  जेनिफर विंगेट “Jennifer Winget” ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को एक बहुत बड़ा और बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है। पिछले कई हफ्तों से चल रही शादी की तमाम अटकलों और अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए जेनिफर ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने सिंगापुर के नामी बिजनेसमैन विलियम इश्माएल “William Ishmael” के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई है, जिसकी झलकियां उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

‘फाइनली हमारे सितारे मिल गए’

जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की एक बेहद रोमांटिक वेडिंग रील शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा— “..एंड फाइनली हमारे सितारे मिल गए! (..and finally our stars aligned!) ✨ @williamishmael ❤️”। वीडियो की शुरुआत एक क्लोज-अप शॉट से होती है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और जेनिफर की वेडिंग रिंग साफ दिखाई दे रही है। इसके बाद एक भव्य चर्च का नजारा दिखता है जहां दोनों शादी की कसमें खाते नजर आ रहे हैं।

इस ड्रीमी वेडिंग रील के बैकग्राउंड में जेनिफर ने हॉलीवुड पॉप स्टार Taylor Swift का बेहद मशहूर गाना ‘लव स्टोरी’ लगाया है, जो वीडियो के वाइब्स को और भी ज्यादा जादुई बना रहा है। वीडियो में आगे जेनिफर अपने फैंस को विलियम से इंट्रोड्यूस कराते हुए स्क्रीन पर लिखती हैं— “ऑफिशियली आपको मेरे आदमी, मेरे पति, विल से मिलवा रही हूं।”

वेडिंग गाउन में दिखा खास पर्सनल टच

अपनी चर्च वेडिंग के लिए जेनिफर ने एक बेहद खूबसूरत व्हाइट कलर का स्ट्रैपलेस क्रिश्चियन वेडिंग गाउन चुना, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ डेलिकेट हैंड-एंब्रॉयडरी और बीडवर्क किया गया था। इस गाउन में जेनिफर किसी परी जैसी खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जेनिफर के इस कस्टमाइज्ड वेडिंग गाउन में एक बेहद खास और प्यारा पर्सनल टच भी शामिल था उनके गाउन के डिजाइन में उनके पेट डॉग्स के एलिमेंट्स को भी वर्क-इन किया गया था। वहीं दूसरी तरफ, उनके पति विलियम ब्लैक सूट-बूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

तलाक के 12 साल बाद शुरू किया नया सफर

यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन आपसी अनबन और मतभेदों के चलते महज दो साल के अंदर साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद से जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से प्राइवेट रखा और अपने काम पर फोकस किया। अब करीब 12 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में प्यार को एक दूसरा मौका दिया है और विलियम के साथ एक नए सफर की शुरुआत की है।

news desk

Recent Posts

‘महिला सम्मान’ थीम के साथ ऐतिहासिक पहल: लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम

रील लाइफ का एक जबरदस्त सीन अब रियल लाइफ के इतिहास में दर्ज होने जा…

29 minutes ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

41 minutes ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

59 minutes ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

1 hour ago

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटे ने गलत किया, उसे भी इंसाफ मिले’, गोलीकांड के आरोपी रेहान की मां का छलका दर्द

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रेहान की मां…

1 hour ago

मोहन भागवत का बड़ा बयान-‘भारत में नहीं होगा रिजीम चेंज’, फ्रांस-बांग्लादेश और नेपाल का दिया उदाहरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए…

2 hours ago